Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बिना जांच-तौल गैस सिलेंडर के वितरण पर उपभोक्ताओं में रोष
  • बागेश्वर

बिना जांच-तौल गैस सिलेंडर के वितरण पर उपभोक्ताओं में रोष

RNS INDIA NEWS 10/09/2020
rns featured image new

रसोई गैस सिलेंडरों का वितरण बिना तोले और जांच किए हो रहा है। कई बार उपभोक्ताओं को कम वजन का सिलेंडर मिल रहा है। सिलेंडर में लीकेज की शिकायत भी लगातार बढ़ रही है। जिससे हादसा होने का खतरा भी बढ़ रहा है। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बागेश्वर तहसील क्षेत्र में गैस एजेंसी का वाहन सिलेंडर लेकर नगर से ग्रामीण क्षेत्रों तक जाता है। जहां उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर सिलेंडर बांटा जाता है। नियमानुसार उपभोक्ता को सिलेंडर का वजन तौलकर और उसकी सील जांचकर लेने का अधिकार है, लेकिन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को यह सुविधा नहीं दी जा रही है। कर्मचारी उन्हें बिना वजन किए और बिना सील जांचे सिलेंडर देकर चले जाते हैं। कई बार उपभोक्ताओं को इससे नुकसान भी हो रहा है। घर जाकर तोलने पर सिलेंडर का वजन कम आता है। सील में लीकेज होने से भी सिलेंडर में रिसाव की शिकायत रहती है। इससे आग लगने का खतरा भी बढ़ रहा है। उपभोक्ता कैलाश सिंह, मनोज कुमार, हरीश राम, पुष्कर सिंह, शंकर सिंह आदि ने कहा कि एजेंसी होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं के साथ धोखा कर रही है। विभाग को कई बार सूचित करने पर भी समस्या का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने जल्द उपभोक्ताओं की परेशानी को दूर करने की मांग की।
गैस वितरण के समय उपभोक्ताओं की भारी भीड़ से सिलेंडर तोलकर देने में दिक्कत होती है। अगर किसी उपभोक्ता के सिलेंडर में लीकेज या वजन कम होने की शिकायत रहती है तो वह उसे गोदाम से बदल सकता है। उसका सिलेंडर जमा कर उसे नया सिलेंडर दे दिया जाएगा।
– राजेश कुमार, प्रबंधक इंडेन गैस सर्विस, गरुड़।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज का राशिफल 10 सितम्बर
Next: गोविंदबल्लभ पंत की जयंती पर हुए सूक्ष्म कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.