Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फॉर्च्यूनर कार दौड़ा रहे रईसजादे ने आईएमए के पास दो जूनियर अफसरों को उड़ाया
  • देहरादून

फॉर्च्यूनर कार दौड़ा रहे रईसजादे ने आईएमए के पास दो जूनियर अफसरों को उड़ाया

RNS INDIA NEWS 09/06/2023
rns featured image new

देहरादून। प्रेमनगर थाने के सामने से तेज रफ्तार गुजरी रईसजादे की फॉर्च्यूनर कार ने थाना गेट से करीब सवा सौ मीटर आगे सेना के दो जूनियर कमीशन अफसरों को उड़ा दिया। टक्कर इतनी तेज लगी कि स्कूटर सवार सैन्य कर्मी दूर जाकर गिरे। कार भी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके एयर बैग भी खुल गए। मौके से पुलिस ने कार और स्कूटर को कब्जे में ले लिया है। घायल दोनों जूनियर अफसरों को उपचार के लिए मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया।
हादसा गुरुवार रात करीब सवा 11 बजे आईएमए गेट संख्या छह पर हुआ। यह गेट प्रेमनगर थाने के पास है। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि स्कूटर सवार सेना के दो कर्मी बल्लूपुर चौक की तरफ प्रेमनगर की तरफ जा रहे थे। उन्होंने थाने से पहले आईएमए के गेट संख्या छह में प्रवेश के लिए सड़क दांयी ओर क्रॉस करने की कोशिश की। इस दौरान सामने तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार आ रही थी। उसने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर भीषण हुई कि आवाज सुनकर आसपास के लोग दहल गए। भीड़ जुटी तो थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूटर सवार सूबेदार मेजर दयाराम जोशी (55) और नायब सूबेदार अनूप सिंह (46) हाल निवासी बैंड कम्पनी आईएमए देहरादून गंभीर घायल सड़क किनारे पड़े थे। एंबुलेंस बुलाकर दोनों को उपचार के लिए मिलिट्री अस्पताल भिजवाया। वहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उसकी कार पुलिस के कब्जे में है। आरोपी की भी पहचान पुलिस ने कर ली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मॉनसून के आने में देरी से भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की लहर
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने नियमों के उल्लंघन करने वालों पर लगाया 1.10 लाख जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.