Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • वन विभाग के अफसरों ने पशुपालकों से की मुलाकात
  • पौड़ी

वन विभाग के अफसरों ने पशुपालकों से की मुलाकात

RNS INDIA NEWS 25/05/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। कल्जीखाल ब्लॉक के मनियारस्यूं के विभिन्न गांवों में पालतू पशुओं पर निरंतर हो रहे हमलों में गर्मीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते 6 महीने से पशुओं पर हो रहे लगातार हमलों से पशुपालक परेशान है। डीएम के निर्देश पर उप प्रभागीय वनाधिकारी ने वन विभाग के साथ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। कल्जीखाल ब्लाक के धारी गांव में बीते गुरुवार की देर रात को गुलदार ने पशुपालक सोहनलाल की 14 बकरियों को निवाला बना लिया था। इससे पूर्व भी गुलदार ने क्षेत्र के कई गांवों में बकरियों का शिकार किया था। शनिवार को एसडीओ आईशा बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र नौटियाल सहित अन्य वनकर्मियों ने धारी गांव पहुंचकर पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों व पशुपालक सोहनलाल को बताया कि विभागीय टीम ने घटना स्थल की गहन जांच कर साक्ष्यों के आधार पर यह पुष्टि हुई कि यह हमला गुलदार द्वारा किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोहनलाल की बकरिया गुलदार ने ही मारी है। इस दौरान एसडीओ ने ग्रामीणों को वन्य जीवों से सावधान और सतर्क रहने को कहा। एसडीओ ने कहा कि पशुपालक सोहनलाल को वन्य जीव गुलदार से हुई क्षति की पूर्ति बजट उपलब्ध होने पर कर दिया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र नौटियाल ने कहा की वन्य जीवों की घटना तुरंत विभाग को दे। इस दौरान वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने बताया कि सोहनलाल की आजीविका एक मात्र पशुधन ही है। लगातार दो बार उसकी पशुधन की बड़ी क्षति होने से वह मानसिक रूप बहुत परेशान है। जिसको जल्द मुआवजा दिया जाना चाहिए। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पीएलवी जगमोहन डांगी, अशोक रावत, जसवीर रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष कविता देवी, पूर्व अध्यक्ष सरोज देवी, पूर्व वन पंचायत सरपंच मोहनलाल, दलवीर सिंह रावत, सोहन सिंह रावत, पापेंदर कुमार, हिमांशु नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकान खरीदने के नाम पर दून की महिला से 30 लाख ठगे
Next: टावर लगने के बाद भी नहीं मिल रहा संचार सेवा का लाभ

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.