Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • सोलन शहर की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी के नाम पर बनी पहली वेबसाइट
  • राज्य
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

सोलन शहर की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी के नाम पर बनी पहली वेबसाइट

RNS INDIA NEWS 22/06/2021
rns featured image new
– अब लोग घर बैठे कर सकेंगे माँ शूलिनी के दर्शन
सोलन। सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी के नाम पर बनी पहली और एकमात्र वेबसाइट का आज मंगलवार को शुभारम्भ हुआ। एसडीएम सोलन अजय यादव द्वारा इस वेबसाइट का शुभारम्भ किया गया। जिला सोलन में प्रत्येक वर्ष जून माह में माँ शूलिनी का राज्य स्तरीय मेला बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है । माँ के प्रति प्रेम और आस्था के चलते सूरज शानू और उनकी टीम के सदस्यों ने माँ के सभी भक्तों के लिए कुछ नया करने की ठानी।
अधिक जानकारी देते हुए सूरज शानू ने बताया कि सभी सदस्यों की सहमति और सेवा भाव के चलते पहले माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट का गठन किया गया है । इस ट्रस्ट’ के गठन का उद्देश्य लोगों की मदद और ज़रूरत मंदों की सेवा करना है।
माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट के सभी सदस्यों शोभित आनंद, रोहित मैनी, प्रेम चंद कश्यप, ज्योत्सना शर्मा, अमित कुमार, सुरेश तिवारी, परिमल तिवारी, अजय कुमार, अजय भारदवाज, ओम गुप्ता, प्रतीक, अनुभव बाली, जय मारवा, नमन गोयल, श्वेता सूरी, रंजना नय्यर और प्रियंका के सुझावों से और माँ के प्रति असीम प्रेम व आस्था को ध्यान में रखते हुए माँ शूलिनी कीपहली और एकमात्र वेबसाइट को भी बनाया गया है जिससे दूर-सुदूर रह रहे लोग भी घर बैठे-बैठे ही माँ के दर्शन भी कर सकेंगे। माँ शूलिनी के अवतरण की कथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग एपिसोड बनाये गये हैं जिसका ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया गया है। माँ की इसी वेबसाइट के माध्यम से माँ शूलिनी के अवतरण की कथा के बारे में सभी लोग जान पाएंगे और सोलन के प्रसिद्ध गायक अजय भारदवाज का नया भजन शूलिनी मैया 3 भी सुन पाएँगे। इससे पहले भी माँ शूलिनी पर बने दो भजन भी उन्ही की मधुर आवाज़ में भक्तों तक पहुंचाए गये हैं । सूरज शानू ने ये भी बताया कि माँ शूलिनी का फेसबुक पेज और यूटयूब चैनल भी बनाया गया है और सभी से ये आग्रह भी किया है कि फेसबुक पेज को लाइक करें और यूटयूब चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें । माँ शूलिनी की आरती व् शूलिनी चालीसा भी सभी लोग अजय भारद्वाज की मधुर आवाज़ में हमारी वेबसाइट पर सुन सकते हैं। अंत में उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों सौरभ भट्ट, वासु आहूजा, दीपिका शर्मा, विमुक्त का विशेष रूप से धन्यवाद किया जिनकी सहायता और कार्य-निष्ठा से आज हमसब एक नये मुकाम पर हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपना आशीर्वाद और प्यार बनाएँ रखें।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी बारिश से जिले की पांच ग्रामीण सडक़ें छह दिन से बंद
Next: पालिकाध्यक्ष ने लिया बारिश से हुए नुकसान का जायजा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.