Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • फायर सीजन के लिए तैयार किए जा रहे वॉलन्टियर फायर फाइटर
  • अल्मोड़ा

फायर सीजन के लिए तैयार किए जा रहे वॉलन्टियर फायर फाइटर

RNS INDIA NEWS 19/12/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। गुरुवार को सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा व द हंस फाउंडेशन द्वारा वन अग्निशमन एवं रोकथाम परियोजना के अंतर्गत वन अग्नि प्रबंधन हेतु वॉलन्टियर फायर फाइटर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम वन विभाग के सहयोग से वन चेतना केंद्र अल्मोड़ा में आयोजित किया गया। जिसमें राजस्व ग्राम क्वैराला, डांगीखोला, तितरमूची, बंगसर, चौना, बडगल रौतेला, डोल पोखरा, चिनौना, बिमौला आदि के फायर फाइटरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। हंस फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक द्वारा हंंस फाउंडेशन द्वारा संचालित वन अग्निशमन एवं रोकथाम परियोजना के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि उत्तराखंड के चार जनपदों के 10 विकासखंड में कार्य कर रही है जिसमें ग्राम स्तर पर फायर फाइटरों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एस.डी.आर.एफ द्वारा वनाग्नि के दौरान कैसे सबसे पहले खुद की सुरक्षा की जाए और कैसे वन अग्नि घटना में घायल व्यक्ति की सुरक्षा की जाए इस बारे बताया गया। उन्होंने आग बुझाने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। सिविल सोयम के वन प्रभाग कोसी रेंज की वन बीट अधिकारी पूनम पंत ने फायर लाइन बनाने की जानकारी फायर फाइटर को डेमो के माध्यम से दी और फायर उपकरणों की जानकारी देते हुए स्वयं की सुरक्षा के बारे में व्यवहारिक जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. विशाल शर्मा ने वनाग्नि में घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कैसे करें इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम में गाँवों के ग्राम प्रधान, वन सरपंच, नीरज परगई, रोहित कांडपाल, श्रीकांत, दीपक कुमार, अजय सिंह, मोनिका चौहान, प्रियंका राणा, हंस फाउंडेशन से ब्लॉक समन्वयक चंद्रेश पंत, अनिता कनवाल, दीपक ओली, शंकर कुमार, करन कांडपाल और राजेंद्र सिंह भोज आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब आपको मंजिल तक पहुंचाएगी महिला सारथी
Next: कार से पांच पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.