Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • फिल्म निर्माता कम्पनी जंगली पिक्चर्स ने किया सीएम धामी का धन्यवाद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

फिल्म निर्माता कम्पनी जंगली पिक्चर्स ने किया सीएम धामी का धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 09/03/2023
rns featured image new

देहरादून। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कम्पनी जंगली पिक्चर्स ने अपनी फिल्म बधाई दो की शूटिंग और सब्सिडी के लिए उत्तराखण्ड में मिले सहयोग हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया है। जंगली पिक्चर्स ने मुख्यमंत्री धामी को अपने सोशल मीडिया पोस्ट(ट्वीट और इंस्टा) पर टैग करते हुए लिखा हैः-
‘‘मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद का उनके सहयोग और गर्मजोशी से भरे आतिथ्य हेतु हार्दिक धन्यवाद। बधाई दो फिल्म के लिए शूटिंग की अनुमति देने से लेकर सब्सिडी स्वीकृत करने तक उनकी कार्यप्रणाली वास्तव में सराहनीय है। हम एक बार फिर सुरम्य राज्य उत्तराखण्ड में शूटिंग करने के अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जंगली पिक्चर्स के इस पोस्ट को बधाई दो के अभिनेता प्रसिद्ध स्टार राजकुमार राव ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा  ‘‘धन्यवाद सर’’।
उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने फिल्म निर्माता को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माताओं के लिए एक आदर्श वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।
बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण को एक उद्योग की भांति बढ़ावा दिया जायेगा। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में रोजगार सृजन पर फोकस किया जा रहा है। नई फिल्म नीति में क्षेत्रीय फिल्मों को प्रोत्साहन देने के लिए उनको दी जाने वाली सब्सिडी में उल्लेखनीय वृद्धि प्रस्तावित की गई है।
उन्होंने बताया कि राज्य के अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर शूटिंग को प्रोत्साहन देने के लिए भी नीति बना ली गई है। तिवारी ने बताया कि राज्य के शूटिंग लोकेशनों और फिल्म निर्माण से जुड़े कलाकारों तथा तकनीशियनों हेतु डायरेक्ट्री बनाने के लिए सूचना संकलन का कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि हाल में ही लागू की गई निजी औद्योगिक क्षेत्र स्थापना नीति-2023 के अंतर्गत भी निजी फिल्म सिटी, स्टूडियो एवं अन्य उपक्रमों को बढ़ावा मिलेगा। कई बड़े फिल्म निर्माता राज्य में फिल्म निर्माण, फिल्म सिटी, फिल्म संस्थान हेतु बातचीत कर रहे हैं।
उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष बड़े बैनर की दो हिन्दी फिल्मों बधाई दो (जंगली प्रोडक्शन) तथा तड़प (साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन) को सब्सिडी दी गई है। जिन्होंने अपनी कुल शूटिंग का 75 प्रतिशत से अधिक उत्तराखण्ड में शूट किया है। कुछ अन्य हिन्दी और क्षेत्रीय फिल्मों की सब्सिडी हेतु भी कार्यवाही गतिमान है। पिछले वर्ष बनी कई फिल्में रिलीज होने के बाद सब्सिडी हेतु आवेदन करेंगी। पिछले एक वर्ष में लगभग 200 फिल्म शूटिंग अनुमतियां जारी की गई हैं। अभी राज्य में कई फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग चल रही हैं या शीघ्र प्रस्तावित हैं। इन फिल्मों में फिर आई हसीन दिलरूवा, राज और डी के निर्मित वेब सीरीज सिटाडेल इंडिया, पुतुल, मेघना गुलजार की सैम बहादुर प्रमुख हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटनाओं में बच्चे सहित तीन की मौत
Next: किसान से मारपीट में चार पर मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.