Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फिलहाल कोचिंग संस्थान नहीं खुल पाएंगे, मुख्य सचिव ने कहा केंद्र सरकार से करेंगे अनुरोध
  • देहरादून

फिलहाल कोचिंग संस्थान नहीं खुल पाएंगे, मुख्य सचिव ने कहा केंद्र सरकार से करेंगे अनुरोध

RNS INDIA NEWS 17/09/2020
default featured image

देहरादून। मुख्य सचिव ओम प्रकाश से बुधवार को सचिवालय में विधायक मुन्ना सिंह चौहान के नेतृत्व में कोचिंग संस्थान संचालकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मुख्य सचिव को कोचिंग संस्थान संचालकों की समस्याओं के विषय में बताते हुए कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत देशव्यापी लॉकडाउन से कोचिंग संचालकों को भारी आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्य सचिव से इस कोचिंग सेंटर संचालकों को छूट दिए जाने का अनुरोध करते हुए कहा कि कोचिंग सेंटर संचालक भारत सरकार की गाईडलाईन के अनुसार कोचिंग सेंटर में सोशल डिस्टेंस एवं सैनेटाईजेशन का ख्याल रखते हुए 25 प्रतिशत क्षमता पर कोचिंग सेंटर चलाने की अनुमति मांग रहे हैं। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि अभी भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कोचिंग सेंटर संचालकों को कोचिंग सेंटर संचालन की अनुमति दिया जाना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के हित में एवं कोचिंग सेंटर संचालकों की समस्याओं को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से केन्द्र से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग सेंटर्स को संचालित किए जाने का अनुरोध किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव अमित नेगी, नितेश झा, एस.ए. मुरूगेशन सहित कोचिंग संस्थान संचालक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: बेस अस्पताल में कोरोना संक्रमित की मृत्यु
Next: युग पुरुष को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई: बंशीधर भगत

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.