Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फील्ड कर्मियों को मिले बायोमेट्रिक हाजिरी से छूट
  • देहरादून

फील्ड कर्मियों को मिले बायोमेट्रिक हाजिरी से छूट

RNS INDIA NEWS 19/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने फील्ड कर्मियों को बायोमेट्रिक हाजिरी से छूट देने की मांग की। परिषद की सोमवार को लोनिवि संघ भवन देहरादून में हुई बैठक में राकेश ममगाईं को भी कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी गई। बैठक में परिषद अध्यक्ष विनोद चौहान ने कहा कि फील्ड कर्मियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी पूरी तरह अव्यवहारिक है। ऐसे में फील्ड कर्मियों को बॉयोमेट्रिक हाजिरी से पूरी तरह छूट दी जाए। कहा कि गोल्डन कार्ड से जुड़े कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से अधिकृत अस्पतालों की ओर से कर्मचारियों को इलाज की सुविधा नहीं दी जा रही है। दूसरी ओर कर्मचारियों के वेतन से नियमित रूप से कटौती की जा रही है। इससे कर्मचारियों में जबरदस्त रोष व्याप्त है। महामंत्री गुड्डी मटूडा ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द राज्य के सभी कर्मचारियों को पुरानी एसीपी का लाभ दे। 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत वेतनमान की सुविधा मंजूर की जाए। कर्मचारियों को पदोन्नति में शिथिलता का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में राकेश ममगाईं को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सुमित्रा पंत, राकेश ममगाईं, रमेश चंद्र भट्ट, सत्यप्रकाश तिवारी, हीरा बल्लभ जोशी, सत्य प्रकाश मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन
Next: समर्थ पोर्टल का संचालन खुद करेंगे विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.