Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • फीस माफी को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पार्षद को पुलिस ने उठाया
  • नैनीताल

फीस माफी को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पार्षद को पुलिस ने उठाया

RNS INDIA NEWS 11/09/2020
default featured image

हल्द्वानी। निजी स्कूलों में फीस माफी को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पार्षद रोहित कुमार को गुरुवार दोपहर पुलिस व प्रशासन की टीम ने जबरन उठा लिया। इस दौरान पुलिस और धरने पर बैठे लोगों की करीब आधे घंटे तक बहस व धक्का-मुक्की होती रही। इसके बाद बामुश्किल आम जनता की सहमति और पुलिस के सिर्फ अस्पताल में चेकअप कराने की बात पर पार्षद रोहित को ले जाने दिया गया। पार्षद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद अनशन पर पार्षद धर्मवीर डेविड बैठ गए। निजी स्कूलों में फीस माफी के लिए लगातार 37 दिन से बुद्ध पार्क में धरना-प्रदर्शन चल रहा है। तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठे रोहित कुमार की तबीयत खराब होने की सूचना पर तहसीलदार नितेश डागर पुलिस के साथ अचानक दोपहर के समय तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क पहुंच गईं। पुलिस फोर्स को देखकर धरने पर बैठे अभिभावकों की तहसीलदार और पुलिस प्रशासन से काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। इसी बीच, धरने पर बैठे लोगों के आक्रोश को देखते हुए कोतवाली समेत अन्य जगह की फोर्स मौके पर पहुंच गई। कोतवाल संजय कुमार के काफी समझाने के बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस रोहित को जबरन उठाने लगी। इस पर समर्थन में आए अभिभावक पुलिस से उलझ गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस रोहित को एंबुलेंस में अस्पताल ले गई। साथ ही धरने पर बैठे अभिभावकों को आश्वासन दे गई कि डॉक्टर के सुझाव के अनुसार रोहित को उपचार के बाद छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद लोगों का गुस्सा थोड़ा शांत हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंटरनेट के बगैर शुरू हुई डिग्री कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई
Next: कार चोरी हुई सितारगंज से, मिली सीतापुर, 2 गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

भोजनमाताओं ने सरकार से 18 हजार न्यूनतम वेतन मांगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे
  • नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे
  • सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस
  • राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.