Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • फीस माफी के लिए पानी टंकी से कूदने की कोशिश
  • नैनीताल

फीस माफी के लिए पानी टंकी से कूदने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 16/09/2020
rns featured image new

हल्द्वानी। फीस माफी की मांग पर अनशनरत पार्षद मंगलवार को सरकार और प्रशासन की बेरुखी से आहत होकर खुदकुशी की नीयत से तिकोनिया स्थित जल संस्थान की पानी टंकी पर चढ़ गए। काफी देर हंगामे के बीच पूर्व छात्रसंघ नेता योगेन्द्र बिष्ट ने पार्षद को बचाया। उन्होंने साथियों के साथ बमुश्किल पार्षद रोहित को नीचे उतारा। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने जूस पिलाकर धरना स्थगित करा दिया है। निजी स्कूलों की ओर से फीस माफी की मांग पर डेढ़ माह से धरना-अनशन पर बैठे पार्षदों को उठाने के लिए नेता प्रतिपक्ष इंद्रिरा हृदयेश पहुंची थी। इसी बीच सूचना मिली कि धरना संयोजक पार्षद रोहित कुमार जल संस्थान की टंकी पर आत्महत्या करने पहुंच गए हैं। धरना स्थल से टंकी तक हाईवे की हुजूम उमड़ आया। लोगों ने टंकी पर चढ़े पार्षद को समझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन वह सरकार से निजी स्कूलों की फीस माफी की मांग करने लग गया। इस बीच धरना स्थल से नेता प्रतिपक्ष भी वहीं पहुंच गईं, उन्होंने भी रोहित को समझाया लेकिन वह नहीं माने। काफी देर चले हंगामे के बीच चतुराई से पूर्व छात्रसंघ नेता योगेन्द्र बिष्ट टंकी पर चढ़ गए और रोहित को पकड़ लिया। इसके बाद टंकी के नीचे खड़े लोग भागे और रोहित को नीचे ले आए। धरना स्थल पर लौटने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने फीस की समस्या सदन में उठाने की बात कही और जूस पिलाकर धरना स्थगित कराया। हालांकि अनशनकारियों ने दो टूक कहा कि सरकार ने मांग पूरी नहीं की तो वे लोग फिर आंदोलन छेड़ेंगे। यहां रहीस अहमद गुड्डू, शकील अंसारी, सरदार नरेन्द्र जीत रोहड़ू, राजेन्द्र जीना, जाकिर हुसैन आदि रहे।

टंकी से उतरते मधुमक्खियों का हमला:–

टंकी में चढ़े पार्षद को नीचे उतारा जा रहा था तो टंकी पर लगे मधुमक्खियों के धत्ते में किसी का हाथ लग गया। इससे भडक़ी मधुमक्खियों ने पार्षद समेत उन्हें उतार रहे लोगों से लिपट गई। हमले में 10 से अधिक लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों का हमला देखकर टंकी ने नीचे खड़े लोग भी भाग खड़े हुए।

सडक़ पर एक किमी लंबा जाम:-

पार्षद के टंकी में चढऩे के बाद लोगों का हुजूम सडक़ पर उतर पड़ा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया। आम जन की समस्याओं को लेकर धरना-अनशन पर बैठे पार्षद के समर्थन में हर कोई दिखा। लोग वाहनों को सडक़ पर खड़ा कर पार्षद को आत्महत्या से रोकने के लिए आवाज लगाते नजर आये। इस बीच पुलिस का एक भी नुमाइंदा नजर नहीं आया। हालांकि बाद में पार्षद को उतारते समय भोटिया पड़ाव चौकी से पुलिस पहुंच गई थी।
45 दिन से निजी स्कूलों की फीस माफी के लिए पार्षद धरना और अनशन पर बैठे हैं। वर्तमान में फीस की समस्या से हर परिवार गुजर रहा है। सदन के अंदर और बाहर यह समस्या उठाई जाएगी। सार्वजनिक रूप से पूरे प्रदेश में फीस कमेटी बनाने का आग्रह करेंगे। देखेंगे सरकार क्या कार्रवाई करती है। इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।- डॉ. इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष का आभारी हूं। सत्ताधारी नेता और मंत्रियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। अभिभावकों के लिए संघर्ष कर रहा था और आगे भी करता रहूंगा। नेता प्रतिपक्ष के आश्वासन के बाद धरना स्थगित किया है। सरकार ने मांग पूरी नहीं की तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। – रोहित कुमार, पार्षद

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीकॉम परीक्षा में नकल करते छात्र को पकड़ा
Next: 18 सितंबर को बिजली-पानी के बिलों की होली जलाएंगे: किशोर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.