Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • फैशन स्ट्रीट मार्केट में लगी आग, 500 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक
  • मुंबई

फैशन स्ट्रीट मार्केट में लगी आग, 500 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक

RNS INDIA NEWS 27/03/2021
rns featured image new

मुंबई, 27 मार्च (आरएनएस)। महाराष्ट्र में बीती रात मॉल में आग लगने की घटना सामने आई, इस आग के कारण तीसरे माले पर स्थित अस्पताल में भी आग लग गई जिस कारण 10 लोगों की मौत हो गई थी। पुणे के प्रसिद्ध फैशन स्ट्रीट मार्केट में भीषण आग लगने के कारण 500 से ज्यादा दुकाने जलकर खाक हो गई। इस घटना में लाखों का नुकसान लोगों को झेलना पड़ा है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात महाराष्ट्र के बाजार में आग लगने से हडक़ंप मच गया। आगजनी की घटना में पुणे का फैशन स्ट्रीट बाजार पूरी तरह से नष्ट हो गया। अधिकारी ने कहा कि 500 से अधिक छोटी दुकानें जलकर राख हो गईं क्योंकि आग बड़ी तेजी से पूरे इलाके में फैल गई।
पुणे में एमजी रोड पर फैशन स्ट्रीट एक प्रसिद्ध विंडो शॉपिंग डेस्टिनेशन है, जहां कपड़े, जूते, चश्मे और अन्य सामान बेचने वाले छोटी दुकानें लगती हैं। अधिकारी ने कहा कि सडक़ की भारी भीड़ के कारण दमकल विभाग को मौके पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, छावनी क्षेत्र से रात 9:30 बजे मदद के लिए कॉल आया था। आग तेजी से पूरे बाजार में फैल चुकी थी। 50 से अधिक अग्निशामकों, 16 फायर टेंडरों और 10 अन्य अधिकारी स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में लग गए। रात के करीब एक बजकर 10 मिनट पर स्थिति नियंत्रण में आई। हालांकि, 500 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं।
उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुणे का फैशन स्ट्रीट खासा मशहूर बाजार और शॉपिंग के लिए लोगों की खासी पसंदीदा मार्केट है यहां दुकानें काफी घने तरीके से बसी हुई हैं जिसके चलते आग को फैलने में देर नहीं लगी।
गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों में यह दूसरी आग की घटना है जो छावनी क्षेत्र से रिपोर्ट की गई है। 16 मार्च को पुणे के शिवाजी मार्केट में भी भीषण आग लग गई थी। इस घटना के बाद कम से कम 25 दुकानें जल गईं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंडी गीत भारत तिब्बत सीमा पुलिस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से हुआ रिलीज, यहाँ देखें
Next: पलायन रोकने हेतु सीएम ने दी प्रकोष्ठ गठन की स्वीकृति

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : तीन महीने पहले रची थी हत्या की साजिश, आरोपियों ने यूट्यूब से सीखा था गोली चलाना

RNS INDIA NEWS 16/10/2024 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

गोलीबारी मामले में सलमान खान के बयान दर्ज, मुंबई पुलिस ने दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 12/06/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.