Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फॉर्महाउस से पांच लाख की नगदी और स्कूटर चोरी
  • देहरादून

फॉर्महाउस से पांच लाख की नगदी और स्कूटर चोरी

RNS INDIA NEWS 23/05/2023
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना के धर्मावाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बांसोवाला स्थित एक फॉर्महाउस के गल्ले से पांच लाख रुपये की नगदी चोरी हो गई। फॉर्महाउस के आंगन में रखा स्कूटर भी चोरी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फॉर्महाउस के मालिक ने आशंका जताई है कि जिस युवक को फॉर्महाउस में चौकीदार रखा था वही नगदी और स्कूटर चोरी कर ले गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। नितिनि सैनी पुत्र जनेश्वर सैनी निवासी प्रतीतपुर धर्मावाला ने बताया कि उसका बासोवाला में फॉर्महाउस है। जहां गल्ले में पांच लाख रुपये की नगदी रखी थी। फॉर्महाउस के आंगन में स्कूटर भी खड़ा था। फॉर्महाउस में सुबह गए तो वहां कोई नहीं था। स्कूटर गायब मिला व गल्ले में रखे पांच लाख रुपये भी गायब मिले। बताया कि हाल ही में चार दिन पहले एक युवक को फॉर्महाउस में चौकीदार रखा था, लेकिन युवक वहां से गायब मिला। फॉर्महाउस मालिक नितिन सैनी ने आशंका व्यक्त की है कि संभवत जिस युवक को चार दिन पहले चौकीदार रखा था उसी ने घटना को अंजाम दिया होगा। चौकी प्रभारी धर्मावाला भरत सिंह रावत ने बताया कि फॉर्महाउस के मालिक की सूचना पर घटना स्थल पर गए। वहां कोई नहीं मिला। नहीं फॉर्महाउस के ताले टूटे मिले। जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फॉर्महाउस के मालिक को तहरीर देने को कहा गया है। देर शाम तक तहरीर नहीं मिली। बताया तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया कि फॉर्महाउस के मालिक नितिन सैनी ने उन्हें जानकारी दी कि चार दिन पहले एक युवक को फॉर्महाउस में चौकीदार रखा था। संभवत वही चोरी कर ले गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट का मुकदमा
Next: ऋषिकेश से जम्मू कश्मीर जाएंगे 1008 गंगाजल के कलश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.