Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फर्जी तरीके से जमीन बेचकर 28.30 लाख हड़पे
  • देहरादून

फर्जी तरीके से जमीन बेचकर 28.30 लाख हड़पे

RNS INDIA NEWS 21/02/2023
rns featured image new

देहरादून। फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराकर चार लोगों से 28.30 लाख रुपये हड़पने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में पवनेश चौहान, राहुल, नरेश कुमार, कपिल कुमार चारों निवासी मेहूवाला माफी देहरादून ने पटलेनगर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि पंकज मलिक निवासी मोहब्बेवाला देहरादून, विजय सैनी निवासी रेसकोर्स, फहीम अहमद निवासी आजाद कालोनी माजरा ने उन्हें आरकेडिया ग्रान्ट में जमीन दिखाई थी। बताया गया था कि जमीन का मूल मालिक मनभर सिंह निवासी अम्बीवाला विकासनगर देहरादून है। पंकज ने बताया कि मनभर सिंह बहुत वृद्ध हैं, इस कारण यह भूमि उनके नाम पर है। जमीन पसंद आने के बाद 28.30 लाख में सौदा तय हुआ। बताया गया था कि दाखिल खारिज के समय यदि आवश्यकता हुई तो मनभर सिंह को बुला लिया जाएगा। सौदा होने के बाद जब शिकायकर्ता जमीन पर साफ सफाई के लिए पहुंचे तो पता चला जिस मनभर सिंह के नाम पर जमीन है, उन्होंने सौदा किया ही नहीं है। आरोपियों ने रजिस्ट्री के समय मनभर सिंह की फर्जी फोटो लाई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंकज मलिक, विजय सैनी और फहीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिसंबर अंत तक प्रदेश के सभी ब्लॉक में 5जी सेवा मिलेगी
Next: राशिफल 22 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.