Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फर्जी सिम मामले में जांच शुरू, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है मामला
  • ऊधम सिंह नगर

फर्जी सिम मामले में जांच शुरू, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है मामला

RNS INDIA NEWS 23/09/2022
rns featured image new

काशीपुर। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के दावों के बीच बाजपुर और दिनेशपुर के दुकानदार फर्जी सिम एक्टीवेट कर रहे थे। साथ ही मोटा मुनाफा भी कमा रहे थे। फर्जी सिम एक्टीवेट करना राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला भी होता है। ऐसे में कंपनी के नोडल अधिकारी ने दुकानदारों को चिह्नित कर कोतवाली में केस दर्ज करा लिया है। ऊधमसिंह नगर जिले में फर्जी दस्तावेज पर एक्टीवेटेड सिम पुलिस और साइबर सेल के लिए बड़ी चुनौती बनी हैं। साइबर अपराधी इन फर्जी सिम का इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रहे हैं। वहीं, संगठित गिरोह के अपराधी भी इनमें एक्टीवेट सिम का इस्तेमाल कर थ्रेट कॉल कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार फर्जी सिम का इस्तेमाल पहले भी काफी किया जाता था, जिसे देखते हुए ट्राइ ने नियमों को सख्त किया था। इसके बाद से काफी हद तक फर्जी सिम का इस्तेमाल बंद हो गया। लेकिन, हाल के दिनों में सिम एक्टीवेट करने की नई प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके तहत भोले-भाले लोगों को मोहरा बनाया जाता है। ऐसे में जब कोई क्राइम होता है, तो फिर जिन भोले-भाले लोगों के नाम से सिम एक्टीवेट होते हैं वह जाल में फंसते हैं और क्राइम करने वाला आसानी से बच जाता है। बाजपुर में फर्जी तरीके से सिम एक्टीवेट कराने की जांच एसएसआई विक्रम धामी कर रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच होगी। जो भी दोषी हैं वे जल्द सलाखों के पीछे जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश में कार खम्भे से टकराई, एसएसबी के जवान की मौत
Next: महिला समेत तीन लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.