Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • फर्जी लोन मामला: झंडूता कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ केस
  • हिमाचल प्रदेश

फर्जी लोन मामला: झंडूता कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 20/03/2022
rns featured image new

शाहतलाई (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश की दी तलाई ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित शाहतलाई के एक पूर्व और दो वर्तमान पदाधिकारियों के खिलाफ तलाई थाना में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हुए हैं। फर्जी खाता बनाकर सहकारी सभा से कर्ज लेने के मामले न्यायालय से पुलिस थाना तलाई में छानबीन के लिए पहुंचे। दी तलाई ग्राम सेवा सहकारी सभा में 33 करोड़ का गबन ऑडिट 2019 में सामने आया था। शिकायतकर्ता विनोद शर्मा निवासी तलाई ने झंडूता कोर्ट में दायर याचिका में कहा कि उनकी दो बेटियां हैं। पत्नी सरकारी नौकरी करती हैं। दी तलाई ग्राम सेवा सीमित से उन्हें नोटिस आया कि उनके परिजनों ने सभा से कर्ज लिया है, जिसे वापस नहीं किया है। जब वह सभा के कार्यालय में गए तो कर्मचारियों ने कर्ज के कोई दस्तावेज नहीं दिखाए। कहा कि परिजनों के नाम पर झूठे कर्ज के खाते खोले गए हैं।
सभा के पूर्व सचिव राजेश कुमार पुत्र कर्म चंद, वर्तमान सह सचिव ओंकार चंद पुत्र दीनानाथ, वर्तमान लिपिक अरुण कुमार पुत्र सोहल लाल ने मिलकर फर्जी लोन बनाया है। उधर, दूसरे मामले में कुलदीप सिंह निवासी झबोला ने झंडूता कोर्ट में दायर याचिका में बताया कि दी तलाई ग्राम सहकारी सभा सीमित से एक नोटिस आया कि आपके बेटे यशपाल व अमरजीत तथा पत्नी उर्मिला ने सभा से कर्ज लिया है, उसे वापस नहीं किया गया है। सभा परिजनों की ओर से लिए कर्ज के कोई दस्तावेज नहीं दे रही है। उन्होंने भी उक्त तीनों आरोपियों पर फर्जी लोग बनाने का आरोप लगाया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभा के तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब सिरमौर में भी घरों के फर्श और दीवारों से रिसने लगा पानी
Next: शिमला: तापमान बढ़ने से सेब की सेटिंग में आने लगी दिक्कत, बागवानों की परेशानी बढ़ी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.