Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • फर्जी हस्ताक्षर कर खातों से गबन का वांछित गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

फर्जी हस्ताक्षर कर खातों से गबन का वांछित गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के सख्त निर्देशों के तहत जनपद में वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। इसी क्रम में सोमेश्वर पुलिस ने फर्जी हस्ताक्षर कर लोगों के खातों से हजारों की धनराशि हड़पने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम ने एफआईआर संख्या-01/25 धारा 316 (5) बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू की। वांछित अभियुक्त बसंत लाल आर्या (43 वर्ष) पुत्र धनीराम आर्या, निवासी ग्राम झिझाड़, सोमेश्वर, जनपद अल्मोड़ा, लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर पोस्ट ऑफिस के खाता धारकों के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके खातों से लगभग 94 हजार रुपये से अधिक की धनराशि निकालने का आरोप है। सोमेश्वर पुलिस टीम इस मामले में लगातार दबिश दे रही थी। अंततः 4 मार्च को पुलिस ने अभियुक्त बसंत लाल आर्या को साई पुल के पास सोमेश्वर से गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया में प्रस्तुत कर दिया है। यहाँ सोमेश्वर पुलिस टीम में एसआई राजेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, होम गार्ड महेंद्र गिरी, गोविंद सिंह और वीरेंद्र राम शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला होलिकोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
Next: अब 9 घंटे नहीं, 36 मिनट में होगी केदारनाथ की यात्रा, मोदी सरकार ने इस बड़े प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.