Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फर्जी दस्तावेज बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप
  • हरिद्वार

फर्जी दस्तावेज बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 26/08/2022
rns featured image new

रुड़की। कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपने भांजे और एक अज्ञात व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि पर कब्जा करने व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। कलियर थाना क्षेत्र के खालिद अली ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसकी एक भूमि मुकर्रबपुर में है। जिसके कुछ हिस्से की उसने पावर ऑफ अटानी मुर्तजा को की हुई है। खालिद ने बताया कि उक्त भूमि पर 27 जून 2022 को मुर्तजा कुछ कार्य शुरू कर रहा था। उसी समय रईस जो कि रिश्ते में खालिद का भांजा लगता है वह अपने साथियों के साथ वहां आया और उसने भूमि अपनी बताते हुए काम को रोकने के लिए कहा। मुर्तजा ने अपने नाम पावर ऑफ अटॉनी होने का हवाला दिया तो रईस ने 10 रुपये के स्टांप पर पर बनी हुई रसीद दिखाते हुए भूमि पर अपना दावा किया। खालिद का आरोप है कि रईस द्वारा जो रसीद बनवाई गई थी वह पूरी तरह से फर्जी है। उसमें उनके कोई हस्ताक्षर नहीं किए गए और उनके फोटो का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है। खालिद के अनुसार जब उसने इस बाबत रईस से जानकारी ली तो रईस ने खालिद से दस लाख रुपये की मांग करते हुए कहा कि अगर उसने पैसे नही दिए वह उसे फर्जी मुकदमे में फंसा देगा। उसने मामले की तहरीर कलियर थाना पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। एसओ मनोहर सिंह भंडारी कहना है कि कोर्ट के आदेश पर रईस और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर से जेवर-नकदी के साथ युवती गायब
Next: दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.