Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • फड़ लगाने को लेकर विवाद में किया चाकू से वार, तीन गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

फड़ लगाने को लेकर विवाद में किया चाकू से वार, तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-14 at 13.02.16

अल्मोड़ा। सोमवार देर शाम नगर की चौक बाजार में फड़ लगाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घटना को लेकर अल्मोड़ा निवासी सीमा जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति दीपक चंद्र जोशी और जेठ जगदीश चंद्र जोशी के साथ विकास पवार, ध्रुव पवार और आशुतोष पवार ने गाली-गलौज की और चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा संख्या 91/2025 धारा 115(2), 118, 109, 351(2), 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सतीश चंद्र कापड़ी और पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के एक घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों — विकास पवार, ध्रुव पवार और आशुतोष पवार — को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि इस तरह के कृत्य करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आशुतोष पवार के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2024 के चार मुकदमे—धारा 323, 504, 506, 147, 325 और 427 भादंवि के अंतर्गत—शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास पवार (42 वर्ष), आशुतोष पवार (40 वर्ष) और ध्रुव पवार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों लाला बाजार, अल्मोड़ा के निवासी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाद्य संरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों के नौ नमूने जांच के लिए भेजे
Next: अपर जिलाधिकारी मर्तोलिया को दी भावपूर्ण विदाई

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.