Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फैक्टरी से पार्ट्स चोरी करने के आरोप में एक युवक पकड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

फैक्टरी से पार्ट्स चोरी करने के आरोप में एक युवक पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/05/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। वोल्टास कंपनी से एसी के पार्ट फ्लेयर नट्स के दो पैकेज चुराकर ले जाने के आरोप में मैन पॉवर सप्लाई करने वाली एजेंसी के सुपरवाइजर ने एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से नट्स के दो पैकेट मिले। सुपरवाइजर का आरोप है कि पूछताछ में उसने बताया कि वह पीतल के नट्स उसने बेचने के लिए चोरी किए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फुलसुंगा तीनपानी डाम निवासी सुनील मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वोल्टास कंपनी में मैन पॉवर सप्लाई करने वाली के मिहार नामक एजेंसी का फील्ड आफिसर है। बीते शनिवार को शाम करीब 5.15 बजे वह अपने सुपरवाइजर के साथ वोल्टास कंपनी में शिफ्ट छूटने के समय गेट संख्या दो के पास गार्ड प्रकाश व सुभाष चंद के साथ खड़ा था। इसी दौरान शर्ट के अंदर कुछ सामान रखकर बाहर जा रहे एक युवक को चेकिंग के लिए रोका तो वह पीछे मुड़कर भागने लगा और लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज राय निवासी आजाद नगर वार्ड नंबर दो निकट ब्रिलियंट एकेडमी स्कूल ट्रांजिट कैंप बताया। आरोप है कि तलाशी में उसकी शर्ट के अंदर से एसी के पार्ट फ्लेयर नट्स के दो पैकेट मिले। यह नट पीतल के होते हैं, जो महंगे होते हैं। उसने बताया कि वह इन्हें कंपनी के अंदर से चोरी करके लाया है। इन्हें बाहर कबाड़ी को बेचकर कुछ पैसे कमा लेता। एसओ पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि युवक के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कच्ची शराब के साथ शराब युवक को दबोचा
Next: तहसीलदार के खिलाफ प्रधानों ने उठाई आवाज, डीएम व सीएम से करेंगे शिकायत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.