Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में मानसी गुरुरानी अव्वल
  • देहरादून

एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में मानसी गुरुरानी अव्वल

RNS INDIA NEWS 04/04/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में आयोजित ‘एक्सटेम्पोर’ प्रतियोगिता में हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की छात्रा मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने शानदार पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स का परिचय दिया। गुरुवार को हिमालयन स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एचएसएसटी) के सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिखा। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों को दिये गये विषयों पर उन्होंने बेहतर तरीके से अपनी बात रखी। प्रतियोगिता में हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की मानसी गुरुरानी ने प्रथम, मानसी बजाज ने द्वितीय और हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की करुणा डीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को भविष्य में ऐसी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित भी किया। कहा कि एक्सटेम्पोर जैसी प्रतियोगिताएं करवाने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास तो विकसित होता ही है। इसके अलावा अलग-अलग विषयो पर उनका ज्ञान भी होता है। सीपीएसीई की डॉ. सीमा मधोक और सौरभ वर्मा ने बताया कि विश्विद्यालय के मेडिकल, नर्सिंग, इंजीनियरिंग, योगा साइंस, बायोसाइंस, मैनेजमेंट और फार्मेसी कॉलेज से 70 छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी कॉलेजों की फैकल्टी ने अपना सहयोग दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पांच ‘न्याय’ और 25 गारंटी, कुछ ऐसा होगा घोषणा पत्र का प्रारूप
Next: वैदिक ब्रह्मण महासभा के अध्यक्ष बने जगमोहन मिश्रा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.