Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ई-पास की बाध्यता को समाप्त करने को चक्काजाम किया
  • रुद्रप्रयाग

ई-पास की बाध्यता को समाप्त करने को चक्काजाम किया

RNS INDIA NEWS 02/10/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। होटल एसोसिएशन केदारघाटी द्वारा शनिवार को केदारनाथ हाईवे पर कुंड में चक्काजाम किया गया। ई-पास की बाध्यता को समाप्त करने को लेकर कुंड में यात्रियों के साथ करीब ढाई घण्टे तक जाम लगाया। जिसके बाद प्रशासन द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद वार्ता कर आवाजाही सुचारु की गई।
शनिवार को केदारघाटी एसोसिएशन द्वारा केदारनाथ जाने के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ाने, ई पास की बाध्यता समाप्त करने व यात्रियों को त्रियुगीनारायण, कालीमठ, विश्वनाथ मंदिर के दर्शनों को न रोके जाने की मांग को लेकर चक्काजाम किया गया। जिसके बाद बिना ई पास के केदारनाथ की ओर जाने वाले सैकड़ों यात्री सड़क पर बैठ गए। इस दौरान लोगों ने प्रदेश सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुंड में बैरियर लगाकर प्रतिदिन पुलिस द्वारा धाम की ओर जा रहे यात्रियों के ई पास चेक किए जा रहे हैं और बिना पास के यात्रियों को वापस भेज जा रहा है। इस दौरान रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ, गुप्तकाशी की ओर जाने वाले स्थानीय लोगों व ई पास के साथ पहुंचे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने लोगों से वार्ता की,उन्होंने कहा कि ई पास के साथ 800 श्रद्धालु ही एक दिन में दर्शन कर सकते हैं। जिसके बाद काफी देर तक वार्ता के बाद आवाजाही सुचारू हो पायी। इस मौके पर पहुँचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने कहा यात्रियों की सीमित संख्या के चलते स्थानीय व्यवसायी, होटल, लॉज, घोड़ा, खच्चर, डंडी कंडी संचालकों रोजगार नहीं मिल पा रहा है, केदारघाटी के लोगों की आजीविका यात्रा से जुड़ी है इसलिए यात्रियों की संख्या बढ़ाई जाए। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमदत्त गोस्वामी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा के लिए ई पास की बाध्यता को समाप्त किया जाना चाहिए। इस मौके पर जिपं उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, उपाध्यक्ष प्रमोद नौटियाल, शत्रुघन सिंह नेगी, सचिव नितिन जमलोकी, अंकित राणा, अंकित सैनी आदि थे। एसओ रविन्द्र कौशल भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने न्यूनतम वेतन की उठाई मांग
Next: कार खाई में गिरी, एक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.