Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवती को इंग्लैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे ठग लिए 25.70 लाख
  • देहरादून

युवती को इंग्लैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे ठग लिए 25.70 लाख

RNS INDIA NEWS 05/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  देहरादून निवासी युवती को इंग्लैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेनी इमिग्रेशन नाम की कंपनी के संचालक दंपति ने युवती से 25.70 लाख रुपये लेकर इंग्लैंड भेजने के फर्जी दस्तावेज थमा दिए। मामले में बसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता कुमारी सारंग श्रीवास्तव निवासी अनुपम विहार, इंजीनियर एंक्लेव, कांवली ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। शिकायत में कहा कि उसे और उसकी मां को किसी परिचित ने बताया कि आनंद गुप्ता और उनकी पत्नी तानिया गुप्ता विदेश भेजने का कार्य करते हैं। मार्च 2024 के पहले सप्ताह में मां बेटी रेनी इमिग्रेशन के कार्यालय अनुराग चौक, देहरादून गए। वहां आरोपियों ने इंग्लैंड का वीजा दिलाने और वहां नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। आनंद गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी तानिया गुप्ता यूरोपीय देशों में युवाओं को भेजने का काम करती हैं और वह दुबई से आकर उनका काम कराएगी। आरोप है कि अनुसार आनंद गुप्ता और तानिया गुप्ता ने अलग-अलग तारीखों पर 25.70 लाख रुपये लिए लिए। इसके बाद पीड़िता को तीन फर्जी स्पॉन्सरशिप प्रमाण पत्र दिए गए। जिनकी जांच करने पर वे नकली पाए गए। इसके अलावा आरोपी दंपति ने इंग्लैंड वीजा की प्रक्रिया के तहत फर्जी मेल तैयार कर उसे भेजा। जब पीड़िता ने स्वयं ब्रिटेन होम ऑफिस और यूके एंबेसी से संपर्क किया तो उसे असली मेल मिला। जिसमें यह स्पष्ट था कि उसके वीजा आवेदन में एजेंट ने फर्जी दस्तावेज लगाए गए थे। जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी कार्यालय से गायब हो गए और अब फोन पर धमकियां दे रहे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि तानिया गुप्ता के पिता आदित्य रंजन उनका पीछा कर रहे हैं और किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। बसंत विहार थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने तहरीर पर आरोपी दंपति के खिलाफ विदेश भेजने का झांसा देकर रकम ठगने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता सैनिक की 20 बीघा जमीन को तीन लोगों ने फर्जीवाड़ा कर बेचा
Next: सर्विस और मरम्मत को गैराज में दी कार फर्जीवाड़े से बेची

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.