Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • इंजीनियरिंग कॉलेज शिफ्टिंग की चर्चाओं से ग्रामीणों में आक्रोश
  • पिथौरागढ़

इंजीनियरिंग कॉलेज शिफ्टिंग की चर्चाओं से ग्रामीणों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 13/10/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के मड़धूरा से जिला मुख्यालय शिफ्ट होने की चर्चाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के विकास को देखते हुए उन्होंने 200 नाली भूमि में कॉलेज निर्माण के लिए हामी भरी थी। अब जब करोड़ों रुपये खर्च कर कॉलेज का भवन तैयार हो चुका है तो कॉलेज को शिफ्ट किया जाना सरासर गलत है। गुरुवार को मड़खड़ायत के पुष्कर सिंह मेहता ने कहा कि पूर्व में शासन-प्रशासन ने मड़धूरा में एसआईटी कॉलेज निर्माण करने का निर्णय लिया। तब उन्हें लगा कि कॉलेज खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही, क्षेत्र का विकास भी होगा। इस देखते हुए उन्होंने वन पंचायत की भूमि में कॉलेज निर्माण को अपनी सहमति दी। जिसके बाद यहां कॉलेज भवन का निर्माण शुरू हुआ। करोड़ों खर्च कर कॉलेज का भवन बनकर तैयार हो गया है। यहां कक्षाएं भी संचालित हो चुकी हैं, लेकिन अब प्रशासन कॉलेज को यहां से शिफ्ट करने जा रहा है। जबकि यहां सड़क, बिजली, पानी जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के अलावा अन्य सामाजिक, राजनीतिक लोग भी एसआईटी के मड़धूरा से संचालित करने के पक्षधर हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से कॉलेज को मड़धूरा में ही संचालित करने को कहा है। उन्होंने कहा अगर कॉलेज को अन्यत्र शिफ्ट किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेल ट्रैंकर और ट्रक की टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Next: कमिश्नर से बदहाल सड़क को दुरुस्त करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.