Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • इमरजेंसी शटडाउन के चलते बिजली आपूर्ति लगभग एक घंटे रही ठप
  • उत्तराखंड

इमरजेंसी शटडाउन के चलते बिजली आपूर्ति लगभग एक घंटे रही ठप

RNS
RNS INDIA NEWS 18/11/2020
rns featured image new

बागेश्वर। शहर में ऊर्जा निगम को मंगलवार को इमरजेंसी शटडाउन लेना पड़ा। जिससे शहर के कुछ हिस्सों की बिजली आपूॢत लगभग एक घंटे ठप रही। बिजली उपसंस्थान के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दीपावली पर्व से पूर्व ऊर्जा निगम ने शहर को बिजली की आपूॢत सुचारू रखने का दावा किया था। नवंबर माह में लगभग एक सप्ताह तक बिजली आपूॢत चरमराती रही। कई दिन सात घंटे तक आपूॢत ठप रही। जिसके कारण उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ा और लघु, मझौले उद्योग प्रभावित हुए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों की लापिग, झूल रहे तारों को कसना और अन्य तकनीकी कार्य किए गए। दीपावली के बाद फिर ऊर्जा निगम को मंगलवार के दिन इमरजेंसी शटडाउन लेना पड़ा। ऊर्जा निगम के अनुसार बागेश्वर उपसंस्थान में ट्रांसफार्मर की रिले में तकनीकी फालट आ गया। जिससे दिन में एक से दो बजे के बीच आपूॢत ठप हो गई। जिससे विकास भवन, कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, बिलौना ओर रवांइखाल क्षेत्र में बिजली की आपूॢत बाधित रही। आए दिन बिजली की आपूॢत ठप होने से लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। रवांइखाल निवासी विपिन जोशी, भास्कर तिवारी, खीम सिंह ऐठानी, प्रकाश सिंह, मनोज आदि ने कहा कि ऊर्जा निगम की हीलाहवाली के कारण उनके तमाम काम प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र में लघु और मझौले उद्योगों पर सबसे बुरा असर पड़ रहा है। जबकि प्रदेश और केंद्र सरकार स्वरोजगार के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है। ऊर्जा प्रदेश में बिजली का वे दंश झेल रहे हैं। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडे ने कहा कि बागेश्वर उपसंस्थान में ट्रांसफार्मर की रिले में तकनीकी फाल्ट आया है। कर्मचारी उसे सुधार रहे हैं और शीघ्र आपूॢत बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर बिजली की समस्या नहीं रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सास के डांटने से नाराज बहू ने किया विषाक्त का सेवन
Next: फिर हो गए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.