Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लगने से लाखों का सामान जला
  • ऊधम सिंह नगर

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लगने से लाखों का सामान जला

RNS INDIA NEWS 04/11/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   नगर के जेल कैंप रोड पर इलेक्ट्रानिक शोरूम में रविवार देर रात आग लग गई। तड़के तीन बजे पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटे। चार अग्निशमन वाहनों से कर्मियों को आग बुझाने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा। इस दौरान शोरूम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जीआईसी मैदान के सामने सिटी इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामी सिराज अली व मेराज अली रविवार देर रात भाई दूज पर शोरूम बंद कर घर चले गए। शोरूम के दोमंजिले में तीन परिवार रहते हैं। रात करीब दो बजे धमाके की आवाज सुनकर दो मंजिले से एक किरायेदार नीचे उतरा। उसने देखा कि शोरूम से आग की लपटें शटर को तोड़कर बाहर निकल रही थीं। किरायेदार ने इसकी सूचना शोरूम स्वामी और पुलिस को दी। इस पर कोतवाल प्रकाश सिंह दानू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की सूचना पर दमकल कर्मी भी अग्निशमन वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काबू नहीं हो पा रही थीं। सिडकुल स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय से एक और अग्निशमन वाहन बुलाया। फिर भी दोनों वाहन आग नहीं बुझा सके। कोतवाल ने नानकमत्ता मेले से दो अग्निशमन वाहनों को भी मौके पर मंगाकर आग बुझाने में लगाया। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। शोरूम स्वामी सिराज अली व मेराज अली ने बताया कि शोरूम में दीवाली और त्योहारी सीजन के कारण काफी सामान भरा हुआ था। कोई भी सामान नहीं बचा। सारा जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं है। अग्निशमन अधिकारी दुर्गा सिंह भंडारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शोरूम स्वामी ने अभी नुकसान का विवरण नहीं दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट ने एचएनबी के वीसी नौटियाल की नियुक्ति वैद्य मानी
Next: चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम से की पेंशन वृद्धि की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.