Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के तहत जिला में कहीं भी ले सकते हैं राशन : कृतिका कुल्हरी
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के तहत जिला में कहीं भी ले सकते हैं राशन : कृतिका कुल्हरी

RNS INDIA NEWS 02/09/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत सोलन जिला में रहने वाले देश के प्रवासी नागरिक सोलन जिला की किसी भी उचित मूल्य की दुकान से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने आज दी। 

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना’ के तहत सोलन जिला में रह रहे प्रवासी नागरिक जिला की किसी भी उचित मूल्य की दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे प्रवासी नागरिकों का राशन कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एन.एफ.एस.ए) के तहत बना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थी को खाद्यान्न प्राप्त करने से पूर्व उचित मूल्य की दुकान पर अपनी राशन कार्ड संख्या या आधार संख्या प्रस्तुत करनी होगी। 
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से प्रवासी लाभार्थी अपने राशन कार्ड में दर्ज जितने सदस्यों का राशन यहां प्राप्त करने का इच्छुक है, उतने सदस्यों का राशन यहां प्राप्त कर सकता है। राशन का शेष भाग वह उस उचित मूल्य की दुकान से प्राप्त कर सकता है जहां पर उसका राशन कार्ड पहले से दर्ज है।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि प्रवासी लाभार्थी जिला में स्थित उचित मूल्यों की दुकान का स्थान व पता जानने के लिए मेरा राशन ऐप डाउनलोड कर सकता है। इस ऐप के माध्यम से वह अपने समीप स्थित उचित मूल्य की दुकान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। 
उन्होंने जिला सोलन में अन्य राज्यों से रोजगार, मज़दूरी व अन्य कारणों से रह रहे एन.एफ.एस.ए राशनकार्ड धारकों से अपील की है कि वे अपना पूरा राशन अथवा खाद्यान्न की वांछित मात्रा जिला सोलन की किसी भी उचित मूल्य की दुकान से प्राप्त कर इस योजना का लाभ उठाएं। 
इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी सम्बन्धित विकास खण्ड में कार्यरत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निरीक्षक के कार्यालय या विभागीय टोल फ्री नम्बर  1967 अथवा जिला नियन्त्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक सोलन के कार्यालय से दूरभाष नम्बर 01792-224114 से प्राप्त की जा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून मंडल के सात खंडों में त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न
Next: डेंगू, मलेरिया तथा चिकनगुनिया जैसे रोगों की रोकथाम के दृष्टिगत नालागढ़ में बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.