Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 1.93 लाख की चरस के साथ एक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

1.93 लाख की चरस के साथ एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ, एसओजी टीम को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धौलकड़िया तिराहा मोरनौला पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त हीरा बल्लभ मेलकानी को 966 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना लमगड़ा में धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त हीरा बल्लभ मेलकानी (48 वर्ष) निवासी ग्राम बेड़चूला, मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल के पास से बरामद 966 ग्राम अवैध चरस की कीमत 1.93 लाख रुपये आंकी गई है। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राहुल राठी, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल देवराज सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार और कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह मेहता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मांगों को लेकर वन आरक्षियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी
Next: गंगा में डूब कर मजदूर लापता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.