Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एक किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
  • हरिद्वार

एक किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/07/2022
rns featured image new

रुडकी। चेकिंग में युवक से पुलिस ने एक किलो अफीम बरामद की है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। दो दिन पूर्व भी पुलिस ने चार किलो चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
उप निरीक्षक नवीन कुमार, कांस्टेबल इसरार और विनोद बुधवार शाम के वक्त नये पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस टीम को एक संदिग्ध जाता हुआ दिखा। पुलिस ने संदिग्ध को रुकने का इशारा किया तो वह भाग खड़ा हुआ। नहर पटरी पर गायत्री मंदिर के पास पुलिस टीम ने संदिग्ध को धर दबोचा। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर चेकिंग की गई तो बैग से एक किलो अफीम बरामद की। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि अकरम मलिक पुत्र अशफाक मलिक निवासी गांव भरतपुर थाना बिसौली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के पास मिले बैग से एक किलो अफीम बरामद की गई है। अकरम ने बरेली से अफीम खरीदने की बात बताई है। कहा कि वह अफीम को हरिद्वार बेचने के लिए जा रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिव्यांग कार रेसर को मिला गौरव ए हिंद पुरस्कार
Next: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से रास्ते में छेड़छाड़

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.