Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक घंटे में लूट की चार वारदात, आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

एक घंटे में लूट की चार वारदात, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   एक घंटे के भीतर मोबाइल और पर्स लूट की चार वारदातों को अंजाम देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से लूटे गए मोबाइल फोन और महिलाओं के पर्स बरामद हुए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात आरती शर्मा निवासी फ्रेंड्स एंक्लेव डिफेंस कॉलोनी ने तहरीर दी। बताया कि वह शाम के समय वह अपने ऑफिस से घर जा रही थी। राजीवनगर कट पर काले रंग के स्कूटर पर सवार लड़के ने उनका बैग लूट लिया। बैग में दो हजार रुपये नगदी और दस्तावेज थे। इसके घंटे के भीतर आरोपी ने सर्कुलर रोड पर दीपक सिंह नेगी की माता का पर्स लूटा। जिसमें उनका मोबाइल फोन था। देना बैंक बलवीर रोड के पास कलावती दानू निवासी मोहिनी रोड का पर्स लूटा। सर्कुलर रोड पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोठी के पास रेनू देवी के हाथ से बैग लूटा। उसमें दो हजार रुपये नगदी और अन्य दस्तावेज थे। लगातार लूट की वारदातों का पता लगने पर पुलिस ने इस इलाके में नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की। पुलिस ने बद्रीश कालोनी के पास खाली प्लॉट से आरोपी अर्चित नैथानी (23) मूल निवासी नैथान, कीर्तिनगर जिला टिहरी, हाल निवासी जलवायु टॉवर के पास झाझरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चारों घटनाओं में लूटा गया सामान मिला। उससे पूछताछ में पता लगा कि उसकी मां शिक्षिका हैं और पिता की मौत हो चुकी है। आरोपी नशे का आदी है। नशा सामग्री खरीदने के लिए उसने इन वारदातों को किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दर-सोबला क्षतिग्रस्त सड़क-पुल, छह माह बाद भी बदहाल
Next: नकली तेल बेचने पर मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.