Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एक दिवसीय भ्रमण पर पौड़ी पहुंची विस अध्यक्ष
  • पौड़ी

एक दिवसीय भ्रमण पर पौड़ी पहुंची विस अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 09/07/2022
rns featured image new

मानसून में अलर्ट मोड पर रहें अफसर: ऋतु खंडूड़ी

पौड़ी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण शनिवार को अपने एक दिवसीय भ्रमण पर पौड़ी पहुंची। पौड़ी भ्रमण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने डीएम एसएसपी के साथ विधानसभा कोटद्वार से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की भारी बारिश के मद्देनजर आपदा के खतरों को देखते हुए अलर्ट मोड में रहने के भी निर्देश दिए। डीएम से मानसून के बाद कोटद्वार में जनता दरबार आयोजित करने के भी निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने डीएम पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे से कहा कि सूखरो, खोह और मालन नदियों सहित गदेरों के उफान पर होने से नुकसान और आपदा को देखते हुए सभी अफसरों को अलर्ट मोड पर रहे। किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सभी पुख्ता इंतजमात किए हो और बारिश के पानी निकासी की व्यवस्था की जाए ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। पुलिस और आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे निगरानी में रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने किसी भी प्रकार की घटना पर एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों को मुस्तैद रखने को कहा। आपदा के मद्देनजर किसी तरह कोताही न बरती जाए। यदि किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिंचाई , लोक निर्माण , आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य , नगर निगम व पुलिस और स्थानीय प्रशासन आदि अलर्ट रहे।

इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा कोटद्वार के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर भी डीएम से बातचीत की, जिसमें ट्रेचिंग ग्राउंड की समस्या, सीवरेज की समस्या सहित एसटीपी प्लांट, बाईपास रोड एवं तहसील को लेकर जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। वहीं सूखरो नदी में पुल के नीचे दो व्यक्तियों के नदी में फंसने की घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने डीएम को शीघ्रता से रेस्क्यू करने के निर्देश दिए। एनडीआरएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों लोगों को नदी के बीच से सुरक्षित निकाला । इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने पौड़ी-श्रीनगर रोड पर राधाबल्लभपुरम में देवी मंदिर में स्थानीय लोगों और पार्टी पदाधिाकारियों के साथ हवन और पूजा-अर्चना की। साथ ही पौधरोपण भी किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केमएवीएन महासंघ की जिला कार्यकारिणी गठित
Next: चमोली में बीज बम अभियान शुरु

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.