Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हर्षोल्लास से मनाया गया पछुवादून में ईद-उल-जुहा का त्योहार
  • देहरादून

हर्षोल्लास से मनाया गया पछुवादून में ईद-उल-जुहा का त्योहार

RNS INDIA NEWS 01/08/2020
rns featured image new

विकासनगर। पछुवादून क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के बीच लोगों ने ईद की नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआएं मांगी। बकरीद के पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। हालांकि, कोरोना का साया त्योहार पर नजर आया। लोगों ने घरों में नमाज अदा की, और कुर्बानी की तैयारी करने में जुट गए। मस्जिदों में मौलाना सहित पांच लोगों ने नमाज अदा की। विकासनगर जामा मस्जिद के साथ हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई, जीवनगढ़, बरोटीवाला, ढकरानी, ढालीपुर, डॉक्टरगंज, नवाबगढ़, मेहूंवाला, केदारावाला, लखनवाला, बैरागीवाला, खुशहालपुर, धर्मावाला, तिमली, कुंजा, कुल्हाल, मटक माजरी, बड़ा रामपुर, छरबा, बद्रीपुर, मेदनीपुर आदि में भी ईद-उल-जुहा की नमाज अदा हुई। मुस्लिम भाइयों ने बकरीद की नमाज अदा कर एक दूसरे को बधाई दी। घरों में लोगों और बच्चों ने एक दूसरे को गले मिलकर पर्व की खुशियां बांटी। इसके बाद क्षेत्र में कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हुआ। परंपरा के तहत अगले तीन दिनों तक ईद-उल-जुहा का त्योहार मनाया जाएगा। ईद के पर्व पर शांति व्यवस्था और संक्रमण से बचाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि ईद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ है। बाजार में व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजयुमो ने शिविर लगा किया रक्तदान
Next: यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की पवित्र मिट्टी और जल लेकर विहिप अयोध्या रवाना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.