
दुबई। मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों ने इजराइल और हमास के बीच गाजा पट्टी में जारी लड़ाई में तत्काल संघर्षविराम का आह्वान किया।
सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान ने मिस्र के अपने समकक्ष सामेह शौक्री के साथ वार्ता की है।
इसमें कहा गया है कि इस दौरान, दोनों विदेश मंत्रियों ने गाजा में तत्काल संघर्षविराम की आवश्यकता को लेकर सहमत जतायी। मिस्र इस संघर्ष को रुकवाने को लेकर प्रयासरत है।

