Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ईडी ने दाऊद के भाई इकबाल कासकर को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की कस्टडी में भेजा
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

ईडी ने दाऊद के भाई इकबाल कासकर को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की कस्टडी में भेजा

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
default featured image

मुंबई (आरएनएस)। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को आज यानी 18 फरवरी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई की एक अदालत ने 7 दिन की कस्टडी में भेजा दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया और इसके बाद कोर्ट में पेशी हुई। दरअसल, ईडी ने ठाणे कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उसने कासकर की कस्टडी मांगी थी।
इससे पहले बुधवार को अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में इकबाल कासकर के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय ने कासकर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दायर किया है।
इस वक्त रंगदारी से जुड़े विभिन्न केसों में इकबाल कासकर महाराष्ट्र की ठाणे जेल में कैद है। इससे पहले कासकर के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी करते हुए स्पेशल जज एम जी देशपांडे ने कहा कि ईडी सभी इंतजाम करेगी ताकि आरोपी को पहरे में 18 फरवरी से पहले अदालत में पेश किया जा सके।

हाल ही में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस की जांच के दौरान मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी को अवैध संपत्ति, अवैध डील और हवाला ट्रांजेक्शन का पता चला है। जिसके बाद यह छापेमारी हुई है। इस छापेमारी के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय इकबाल कासकर से पूछताछ करना चाहता है।
ईडी ने यह छापेमारी 10 ठिकानों पर की थी। इसमें 1993 मुंबई ब्लास्ट के मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम, उसकी बहन हसीना पार्कर, कासकर और गैंगस्टर छोटा शकील से जुड़े ठिकाने शामिल थे। ईडी ने यह केस हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा इब्राहिम के खिलाफ दर्ज किये एफआईआर के बाद किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए आगे आई एयर इंडिया, इस तारीख से शुरू करेगी उड़ानें
Next: शीना बोरा हत्याकांड मामला : इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, महाराष्ट्र से मांगा जवाब

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरपंच बनने की चाह में पिता बना हत्यारा, छह साल की बेटी को नहर में फेंककर मार डाला

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.