Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मद्महेश्वर की यात्रा थमी, रास्ते पर सन्नाटा पसरा
  • रुद्रप्रयाग

मद्महेश्वर की यात्रा थमी, रास्ते पर सन्नाटा पसरा

RNS INDIA NEWS 27/07/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। पंचकेदारों में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की यात्रा बनतोली में पुल ध्वस्त होने के कारण बंद है। यहां शनिवार को पूरे पैदल मार्ग में सन्नाटा पसरा रहा। जबकि मार्ग में कारोबार कर रहे स्थानीय व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। हालांकि जल स्तर कम होने के बाद लोनिवि ऊखीमठ यहां फिलहाल अस्थाई पुल निर्माण की कार्यवाही शुरू करेगा। मद्महेश्वर पैदल मार्ग में गौंडार के पास बनतोली में भारी बारिश के चलते मार्कडेय नदी पर बना पुल नदी के बहाव में बह गया था जिसके बाद मद्महेश्वर की यात्रा ठप हो गई है। इस मार्ग पर बीते दिन से सन्नाटा पसरा है। पैदल मार्ग में बनतोली, नानू, खटारा, मैखम्बा, कोनचट्टी और मद्महेश्वर में रह रहे लोगों के अलावा यहां कोई भी आवाजाही नहीं कर पा रहा है जिससे पैदल मार्ग पर वीरानी छा गई है। हालांकि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण लगातार बनतोली में स्थाई पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। इधर, नदी का जल स्तर कम होने के बाद ही लोनिवि अस्थाई पुल निर्माण की दिशा में कार्यवाही करेगा। लोनिवि ऊखीमठ के ईई मनोज भट्ट ने बताया कि अस्थाई पुल निर्माण की दिशा में जल्द कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंदगी पाए जाने पर पांच खाद्य प्रतिष्ठानों को नोटिस
Next: युवक की संदिग्ध मौत को लेकर सचिवालय पर करेंगे प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.