Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डम्पर ने 2 भाइयों को कुचला, एक छुट्टी के बाद सेना में ड्यूटी को लौट रहा था
  • देहरादून

डम्पर ने 2 भाइयों को कुचला, एक छुट्टी के बाद सेना में ड्यूटी को लौट रहा था

RNS INDIA NEWS 01/11/2021
default featured image

देहरादून। छुट्टी के बाद ड्यूटी पर जा रहे सेना के जवान और उन्हें बस स्टेशन तक बाइक पर छोड़ने जा रहे मौसेरे भाई दोनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बाइक में प्रेम नगर से आईएसबीटी जा रहे थे जहां से सेना के जवान को चंडीगढ़ के लिए बस पकड़नी थी।

जानकारी के मुताबिक टिहरी गढ़वाल के गांव निवाल बूढ़ाकेदार निवासी संतोष प्रसाद सेना में जवान है 1 महीने की छुट्टी पूरी करके वह वापस ड्यूटी जा रहे थे इस दौरान वह टिहरी से देहरादून आकर रात अपने रिश्तेदारों के यहां रुके और सुबह उनको आईएसबीटी से चंडीगढ़ की बस पकड़नी थी, जब दोनों बाइक पर प्रेम नगर से आईएसबीटी जा रहे थे तो पंडितवाडी के पास ही एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, हादसा इतना दर्दनाक था की डंपर की टक्कर से दोनों बाइक से छिटक गए, और सड़क पर गिर गए जिसके बाद डंपर उनके ऊपर चढ़कर चला गया। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सेना के जवान संतोष प्रसाद के परिजन उनकी शादी की तैयारी में जुटे थे, हाल ही में उनकी सगाई हुई थी, संतोष का बड़ा भाई कैलाश भी सेना में है, जो पुणे में ट्रेनिंग ले रहा है, भाई की छुट्टी न मिलने के कारण शादी कुछ समय के लिए टाल दी गई थी, दिसंबर में भाई कैलाश के आने के बाद शादी की तारीख तय होनी थी, वही मौसेरा भाई अभिषेक भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका और रविवार को उसका कनिष्ठ सहायक का पेपर भी था, लेकिन हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज मक्कूमठ में विराजमान होंगे भगवान तुंगनाथ
Next: एसीपी की पुरानी व्यवस्था को समाप्त किए जाने का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.