Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थान की मांग
  • अल्मोड़ा

दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थान की मांग

RNS INDIA NEWS 30/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में दशहरा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जगह उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिस कारण इस बार दशहरा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के होने में संशय बना हुआ है। दशहरा समिति ने आज उप जिलाधिकारी से मिलकर उनके सामने ये बात रखी। समिति ने कहा कि सरकार द्वारा स्टेडियम का कायाकल्प करवाया गया है इसलिए स्टेडियम में अब इस तरह के कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जा सकते। उन्होंने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि जीआईसी मैदान में सड़क पहुंचाई जाएगी। लेकिन जीआईसी के मैदान तक सड़क पहुंचाने का मामला लगातार ठन्डे बस्ते में हैं। दशहरा समिति ने अवगत कराया कि इस बार पुतला दहन सोबन सिंह जीना परिसर के जन्तु विज्ञान विभाग में होगा। लेकिन संभवतः जगह के अभाव के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालित नहीं हो पाएंगे। समिति ने मांग की कि जीआईसी मैदान तक सड़क पहुंचाने की कार्यवाही को अमली जामा पहनाया जाए ताकि अगले दशहरे में पुतला दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि जीआईसी मैदान में हो सके। सभी ने कहा कि अल्मोड़ा एक सांस्कृतिक नगरी है लेकिन सांस्कृतिक नगरी में ही यदि अल्मोड़ा के विश्वप्रसिद्ध दशहरे के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ही जगह उपलब्ध नहीं होगी तो कैसे हम अपनी संस्कृति को आगे बढ़ा पायेंगे ये सोचनीय विषय है। उपजिलाधिकारी से मुलाकात करने वालों में दशहरा समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की, संयोजक किशनलाल, मनोज सनवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, हरीश कनवाल, मनोज वर्मा, सचिव वैभव पाण्डेय, राजेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष दीप जोशी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 30 सितम्बर
Next: ततैया के हमले में पिता-पुत्र की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.