Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दूसरी शादी करने के मामले में पति समेत आठ पर केस
  • ऊधम सिंह नगर

दूसरी शादी करने के मामले में पति समेत आठ पर केस

RNS INDIA NEWS 13/12/2025
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। एक युवक ने पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गजियावाला, थाना कैंट क्षेत्र देहरादून निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 19 अप्रैल 2018 को बरेली यूपी के शीशगढ़ थाना क्षेत्र निवासी उमेश कुमार से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति उसके साथ मारपीट करने लगा, जिससे परेशान होकर वह कुछ समय के लिए मायके देहरादून चली गई। इसी दौरान उसे पता चला कि पति बिना तलाक दिए किसी अन्य युवती से शादी करने जा रहा है। 9 मई 2025 को वह ग्राम उतरसियां, बहेड़ी निवासी युवती के साथ रुद्रपुर स्थित एक मैरिज पैलेस में विवाह कर रहा था। इस पर वह विवाह स्थल पर पहुंची। आरोप है कि उसे देखते ही पति ने अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दूसरी महिला ने भी अपने पिता धनीराम, भाई अमर सिंह और बहन कमलेश के साथ मिलकर उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर शुक्रवार शाम पति उमेश कुमार समेत आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खटीमा में युवक की हत्या के बाद बवाल, आगजनी
Next: पौड़ी को हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स हब बनाया जाएगा: मांडविया

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

फास्ट फूड मार्केट को लेकर दो गुट आए आमने-सामने

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा नेता पर जबरन वृद्धा की फसल जोतने का आरोप

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस
  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश
  • उत्तर-पूर्वी किसानों को जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण
  • ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ पर चौखुटिया में जनसभाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.