Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दूसरी जांच में भी ग्राम प्रधान रेशमा तीसरे बच्चे को साबित नहीं कर पाई, डीएम ने पद से हटाया
  • हरिद्वार

दूसरी जांच में भी ग्राम प्रधान रेशमा तीसरे बच्चे को साबित नहीं कर पाई, डीएम ने पद से हटाया

RNS INDIA NEWS 31/08/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। बहादराबाद ब्लॉक के गांव नगला खुर्द की ग्राम प्रधान रेशमा को पदमुक्त किए जाने से पहले जिला प्रशासन ने तीसरे बच्चे के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए दो मौके दिए थे। लेकिन दोनों बार जांच में ग्राम प्रधान रेशमा के तीसरे बच्चे की जन्मतिथि 11 सितम्बर 2019 पाई गई। इसके बाद भी जिलाधिकारी की ओर से रेशमा को अपना पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का नोटिस दिया गया। लेकिन रेशमा ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद रेशमा को ग्राम प्रधान पद से हटा दिया गया। वहीं रेशमा अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कह रही है। नगला खुर्द गांव के निवासी अलीजान पुत्र मुस्तकीम ने ग्राम प्रधान रेशमा के खिलाफ पिछले साल सितम्बर में तीसरे बच्चे की गलत जन्मतिथि के दस्तावेज प्रस्तुत करने की शिकायत की थी। डीएम हरिद्वार ने मामले की जांच को गंभीरता से लेते हुए रेशमा के दस्तावेजों की जांच ब्लॉक विकास अधिकारी को दी थी। जिसमें ग्राम प्रधान रेशमा के तीसरे बच्चे की जन्मतिथि 11 सितम्बर 2019 साबित हुई। हालांकि इस मामले में रेशमा ने हरिद्वार सांसद के माध्यम से दोबारा जांच कराने की मांग की और डीएम हरिद्वार ने इस बार जिला कार्यक्रम अधिकारी से जांच कराई। लेकिन इस जांच में भी तीसरी लड़की की उम्र 11 सितम्बर 2019 ही आई। इसके बाद जिलाधिकारी हरिद्वार की ओर से रेशमा को ग्राम प्रधान के पद से हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया। रेशमा की ओर से कोई जवाब नहीं आने के बाद जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल ने रेशमा को तीसरे बच्चे की जानकारी गलत देने के मामले में दोषी पाते हुए पद से हटा दिया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि रेशमा के दस्तावेजों की जांच में तीसरे बच्चे के जो तथ्य दिए गए थे वो नियमों के खिलाफ थे। जिसके बाद रेशमा को ग्राम प्रधान पद से हटा दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 31 अगस्त
Next: शॉपिंग मॉल से कीमती सामान उड़ाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.