Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दुष्कर्म के आरोपी ने घर में घुसकर पीड़िता को धमकाया
  • देहरादून

दुष्कर्म के आरोपी ने घर में घुसकर पीड़िता को धमकाया

RNS INDIA NEWS 12/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के एक आरोपी ने मुकदमे में समझौता करने का दबाव डालते हुए पीड़िता को उसके ही घर में बंधक बना लिया। आरोपी ने पीड़िता और उसकी तीन साल की मासूम बेटी को जान से मारने की धमकी दी है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि प्रेमनगर निवासी तुषार प्रजापति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए थे। इस मामले में पटेलनगर थाने में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है और आरोपी फिलहाल हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर है। इसके अलावा परिवार न्यायालय में भी दोनों के बीच एक वाद विचाराधीन है। आरोप है कि इन मुकदमों को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए तुषार 29 जनवरी की तड़के जबरन उनके किराये के मकान में घुसा और धमकाया। इसके बाद 31 जनवरी की रात करीब 3:30 बजे वह फिर घर में घुसा और अगले दिन दोपहर दो बजे तक पीड़िता को बंधक बनाकर रखा। जाते-जाते उसने समझौता न करने पर मां-बेटी की हत्या करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसटीएफ ने 42 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर दबोचा
Next: जाखनदेवी से आईएसबीटी तक बने नाले की ढाल पर पार्षद ने जताई चिंता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.