Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दुष्कर्म के आरोपी को पीटते हुए थाने लाई भीड़
  • देहरादून

दुष्कर्म के आरोपी को पीटते हुए थाने लाई भीड़

RNS INDIA NEWS 16/06/2023
default featured image

देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को लोग पीटते हुए थाने ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस भीड़ द्वारा आरोपी की पिटाई से इनकार कर रही है। वहीं, घटना के वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने बसंत विहार थाना क्षेत्र में चाय बागान के पास झाड़ियों में लड़की की चिल्लाने की आवाज सुनी। इस पर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक मौके से भागने लगा। जिसे भीड़ ने दबोच लिया और पीटते हुए बसंत विहार थाने ले गए। इस बीच इलाके से काफी लोगों की भीड़ थाने में जुट गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया। एसओ होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि यहां लोग एक युवक को पकड़कर थाने लाए थे। हालांकि आरोपी के साथ भीड़ द्वारा मारपीट की बात सामने नहीं आई है। आरोपी का मेडिकल कराया गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी गुलफाम पुत्र महमूद निवासी मेहूंवाला नूर बस्ती थाना पटेलनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित के पिता ने बताया कि उनकी बेटी गुरुवार सुबह 7.45 बजे सेवलाकला जा रही थी। तेलपुर के समीप गुलफाम ने उसे जबदरस्ती बाइक पर बैठाया और चाय बागान में ले जाकर दुष्कर्म किया। उधर, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 16 जून
Next: छात्रा की मौत के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.