Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दुष्कर्म आरोपी को 10 वर्ष की कैद
  • हरिद्वार

दुष्कर्म आरोपी को 10 वर्ष की कैद

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
rns featured image new

रुड़की। अपर सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) मौहम्मद सुल्तान की अदालत ने दुष्कर्म के दोषी को दस साल कठोर कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर साठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। शासकीय अधिवक्ता विवेक कुश ने बताया कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने दो फरवरी 2021 को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दुर्गेश पुत्र जगदीश निवासी शिव मंदिर के पास, चंद्रपुरी गंगनहर से करीब पांच साल से जान-पहचान थी। पीड़िता के पति की मौत हो चुकी थी। आरोपी ने पीड़िता को झांसे में लिया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसकी अश्लील वीडियों और फोटो बना ली। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। बाद में आरोपी ने उसके वीडियो वायरल कर दिए।   मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत मिल गई। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी को दुष्कर्म का दोषी माना और दस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर साठ हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जुर्माने की राशि में पचास हजार रुपये बतौर प्रतिकर पीड़िता को दिए जाएंगे। अदालत ने पीड़िता की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पांच लाख रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए जाने को न्यायोचित माना। डीएम हरिद्वार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पीड़िता को उचित प्रतिकर दिलाए जाने के लिए निर्णय की कॉपी भेजने के आदेश भी दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर केस दर्ज
Next: राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की झांकी कलाकारों द्वारा प्रेस के सम्मुख अपने-अपने राज्यों की सांस्कृतिक झलक पेश की

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.