Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • लेख
  • दुनिया पर भुखमरी का साया
  • लेख

दुनिया पर भुखमरी का साया

RNS INDIA NEWS 16/05/2022
rns featured image new

युक्त राष्ट्र की एजेंसियों के एक संयुक्त विश्लेषण से पता चलता है कि पिछले साल इथियोपिया, दक्षिण सूडान, दक्षिण मेडागास्कर और यमन जैसे देशों में पांच लाख से अधिक लोगों के सामने भुखमरी का खतरा था।
अगर दुनिया का प्राथमिकताए सही होतीं, तो इस खबर से उसकी नींद उड़ जाती। लेकिन ऐसा नहीं होगा, क्योंकि दुनिया पर राज ऐसे लोगों का है, जो अपने अल्पकालिक स्वार्थ से आगे नहीं देख पाते। इसीलिए असल में ये खबर दब कर रह गई है। संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ की एजेंसियों की नई रिपोर्ट के मुताबिक संघर्ष, आर्थिक संकट और कठोर मौसम के कारण दुनियाभर में भूख से पीडि़त लोगों की संख्या 2021 में और बढ़ गई। 2021 में भूख की समस्या पहले के मुकाबले अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। यूक्रेन युद्ध ने वैश्विक खाद्य उत्पादन को प्रभावित किया है। इस संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र ने भविष्य में और भी अधिक अंधकारमय तस्वीर का अंदाजा लगाया है। उसका कहना है कि ऐसे लोगों की संख्या “भयानक” स्तर तक पहुंचने वाली है, जो दैनिक भोजन से वंचित होंगे। सूरत यह है कि 52 देशों या क्षेत्रों में करीब 19 करोड़ लोगों को 2021 में अचानक खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ा।

2020 की तुलना में यह पीडि़तों की संख्या में चार करोड़ की वृद्धि को दर्शाता है। कांगो गणराज्य, यमन, अफगानिस्तान, इथियोपिया, सूडान, सीरिया और नाइजीरिया जैसे देशों में चल रहे संघर्षों ने वहां खाद्य सुरक्षा के लिए खतरा और बढ़ा दिया। जलवायु परिवर्तन ने भी स्थिति को और खराब किया है। चरम मौसम की घटनाओं के कारण आठ देशों या क्षेत्रों में दो करोड़ 30 लाख से अधिक लोगों के लिए हालात और गंभीर हुए हैं। विशेषज्ञ पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि यूक्रेन में रूस के युद्ध के कारण भुखमरी पैदा हो सकती है। रूस और यूक्रेन आवश्यक कृषि उत्पादों के प्रमुख निर्यातक हैं, जिनमें गेहूं और सूरजमुखी के तेल से लेकर खाद तक शामिल हैं। यूक्रेन युद्ध ने मार्च में विश्व खाद्य कीमतों को सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया है। तो संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर में भूख की समस्या को रोकने के लिए अतिरिक्त धन जुटाने का आह्वान किया है। मगर असल सवाल है कि इसे सुना किसने है?

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लुंबिनी, नेपाल यात्रा आज से
Next: प्रभास की फिल्म स्पिरिट के लिए शीर्ष की दो अभिनेत्रियों पर हो रहा विचार

Related Post

rns featured image new
  • अन्य
  • लेख

हद में रहें ओटीटी प्लेटफार्म

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
rns featured image new
  • लेख

डॉक्यूमेंट्री के जाल में फंस गईं पार्टियां

RNS INDIA NEWS 27/01/2023 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • लेख

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए कौन जिम्मेदार

RNS INDIA NEWS 13/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.