Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून की हवा अभी साफ, लेकिन दीपावली से पहले बढ़ने लगा प्रदूषण स्तर
  • देहरादून

दून की हवा अभी साफ, लेकिन दीपावली से पहले बढ़ने लगा प्रदूषण स्तर

RNS INDIA NEWS 19/10/2025
default featured image

देहरादून। राजधानी दून की हवा इन दिनों सामान्य मानकों पर है, लेकिन दीपावली नजदीक आते ही प्रदूषण स्तर बढ़ने लगा है। बीती 12 अक्तूबर को दून का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 49 दर्ज किया गया था, जो शनिवार को बढ़कर 58 तक पहुंच गया। हालांकि यह मानक अभी भी ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है। पिछले वर्ष 18 अक्तूबर को दून का एक्यूआई 145 दर्ज किया गया था, जो इस वर्ष की तुलना में काफी अधिक था। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सामान्य से अधिक हुई बारिश से जहां प्रदेशभर में आपदा की स्थिति बनी, वहीं इससे वातावरण भी साफ हुआ है और प्रदूषण स्तर में उल्लेखनीय कमी आई है। विशेषज्ञों के अनुसार दीपावली के करीब आते ही वातावरण में धूल और धुएं के कण बढ़ने लगते हैं, जिससे एक्यूआई का स्तर ऊपर जाता है। मौसम साफ होने और धूप खिलने के कारण हवा में मौजूद धूल के कण प्रदूषण का रूप ले लेते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताहभर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। चटक धूप खिलने से जहां पहाड़ों में ठंड से कुछ राहत मिलेगी, वहीं मैदानी इलाकों में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। हालांकि दिन में धूप खिली रहने से फिलहाल ठंड का अहसास कम है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून अस्पताल के बाहर युवक को मारी गोली
Next: बिहार में हमारा गठबंधन बहुत मजबूत, उम्मीदवारों को लेकर असमंजस जल्द होगा दूर : हरीश रावत

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.