Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डम्पर से साढ़े पांच लाख से अधिक की अवैध देशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

डम्पर से साढ़े पांच लाख से अधिक की अवैध देशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने डम्पर वाहन से साढ़े पांच लाख से अधिक कीमत की शराब बरामद की है। दरअसल एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस को शराब की बड़ी खेप बरामद की है। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व प्रभारी एसओजी सुनील सिंह धानिक व प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती द्वारा एसओजी, एएनटीएफ टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान अल्मोड़ा क्षेत्र के सिराड़ बैण्ड के पास वाहन संख्या- यूके01 सीए-0744 डम्पर को रोककर चैक किया गया। वाहन में चालक राजेश मौजूद था, जिसने पूछताछ में वाहन में अवैध शराब होने की बात पुलिस टीम को बताई। जिस पर वाहन डम्पर की तलाशी लेने पर कुल 160 पेटियों में 7,680 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद हुई। शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर वाहन डम्पर को सीज किया गया। अवैध शराब की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी होने पर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियुक्त के विरुद्ध धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही गई। चालक ने बताया कि वह इस अवैध शराब को कही स्टॉक करके रखना चाहता था, जिसे बाद में ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाया जा सके। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अवैध शराब की बरामदगी कर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त राजेश पुत्र स्व. पदम सिंह, मैझोली मजखाली रानीखेत, अल्मोड़ा का रहने वाला है। बरामद शराब की कीमत 5,87,520/- रुपये आंकी गई है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमेश सिंह नेगी, उपनिरीक्षक सुनील सिंह धानिक प्रभारी एसओजी, उपनिरीक्षक सौरभ कुमार भारती प्रभारी एएनटीएफ, कांस्टेबल राजेश भट्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने देहरादून में ’नारी शक्ति महोत्सव’ में किया प्रतिभाग
Next: छात्र ने शिक्षिका के खिलाफ रची ब्लैकमेलिंग की झूठी कहानी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.