Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डंपर पलटा, एक की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल
  • अल्मोड़ा

डंपर पलटा, एक की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

RNS INDIA NEWS 31/10/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। हादसों के लिहाज से अतिसंवेदनशील पिथौरागढ़ अल्मोड़ा हाईवे पर एक और जिंदगी खत्म हो गई। दुर्घटना जोन कालीधार के पास तीखे ढलान पर उपखनिज से भरा डंपर असंतुलित पहाड़ी से टकराने के बाद सडक़ पर ही पलट गया। वाहन सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को चालक दीवान सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी भनोली डूंगरा डंपर यूके 04 सीए 4669 को लेकर पेटशाल के लिए रवाना हुआ। पिथौरागढ़ हाईवे पर चितई से कुछ आगे डेंजर जोन कालीधार के पास तीखे ढलान वाले मोड़ पर डंपर का संतुलन बिगड़ गया। चालक के लाख कोशिशों के बावजूद डंपर पहाड़ी से टकरा कर सडक़ पर ही पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर में बैठा ओखलकांडा धारी (नैनीताल) निवासी पंकज सुयाल (25) पुत्र देवीदत्त सुयाल को गहरी चोट पहुंचने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के ग्रामीणों ने आपातकालीन 108 सेवा तथा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह कार्की व कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने घटना स्थल पहुंच कर घायल चालक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार उसके पाव में फ्रैक्चर के अलावा अन्य चोटें भी हैं। उसे इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क काटने के विवाद को लेकर पूर्व प्रधान ने किया विषाक्त का सेवन
Next: देश में लाल प्याज होगा सस्ता?

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.