Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर में डंपर ने तीन युवकों को रौंदा, एक की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में डंपर ने तीन युवकों को रौंदा, एक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/05/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।   दो बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे तीन युवकों को पीछे से आ रहे डंपर ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए तीनों युवकों को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। ये घटना बुधवार की शाम करीब 5.30 बजे बेरिया रोड पर घटी है। गांव धनसारा निवासी 16 वर्षीय विशाल पुत्र मुकेश अपने दोस्त 15 वर्षीय राजीव पुत्र सोनू के साथ बाइक से बाजपुर बाजार से अपने घर गांव धनसारा जा रहे थे कि सामने से आ रहे 40 वर्षीय काका पुत्र राजेश निवासी नरखेड़ा की बाईक से इनकी बाईक टकरा गई। इसमें ये तीनों लोग सड़क पर गिर गए। वहीं पीछे से आ रहे डंपर ने सड़क पर गिरे तीनों युवकों को चपेट में ले लिया। इस टक्कर में विशाल, राजीव और काका तीनों गंभीर रूप से हो गए। मौजूद लोगों ने तीनों को निजी वाहनों से हायर सेंटर भेजा। यहां चिकित्सकों ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। राजीव की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरना शुरू किया लेकिन राजीव के परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़ गए। काफी देर समझाने के बाद परिजन माने और पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

समीरा रिक्शेवाली ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद जहां हर कोई वहां खड़ा तमाशबीन बना था। तभी भीड़ से निकलकर समीरा रिक्शेवाली आई और उसने दो घायलों को अपने ई रिक्शा में बैठाया तथा तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची। इतना ही नहीं अस्पताल में भी समीरा ने घायलों को इमरजेंसी कक्ष में पहुंचाया। समीरा की इस बहादुरी ने दोनों घायलों की जान बचा ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिंजरे में कैद हुआ गुलदार का शावक, जंगल में छोड़ा
Next: राशिफल 16 मई

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.