Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • डंपर की टक्कर से घर जा रहे बाइक सवार युवक की मौत
  • नैनीताल

डंपर की टक्कर से घर जा रहे बाइक सवार युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 01/08/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। नवाबी रोड निवासी 22 वर्षीय युवक सूरज लटवाल की बुधवार रात रामपुर रोड पर एक डंपर की टक्कर से मौत हो गई। सूरज मूलरूप से अल्मोड़ा के देवली लोधिया का रहने वाला था। हल्द्वानी में वह पिछले करीब 10 साल से अपने मौसेरे भाई चौहान टूर एंड ट्रैवल्स के मालिक सुंदर सिंह के घर पर ही रह रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। सुंदर सिंह ने बताया कि उनकी केमू व निजी तौर पर दस बसों का संचालन होता है। सूरज उनके साथ रहकर कारोबार में हाथ बंटाता था। बुधवार को उनकी कुछ बसें टांडा बैरियर के पास रेलवे लाइन पर जलभराव के चलते फंस गई थीं। सूरज और उसका अल्मोड़ा निवासी दोस्त नमन मटेला बसों को देखने गए थे। यहां से वापस लौटते समय देर रात रामपुर रोड पर युवकों की बाइक में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक पर पीछे बैठे सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक नमन की हालत गंभीर है। एसटीएच में मृत घोषित होने के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सूरज के पिता त्रिलोक सिंह अल्मोड़ा स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। सूरज तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी डंपर का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए
Next: स्मैक की तस्करी में दो सगे भाई समेत तीन धरे

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.