Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • दोमंजिला आवासीय मकान में आग लगने से दो जानवरों की मौत
  • पिथौरागढ़

दोमंजिला आवासीय मकान में आग लगने से दो जानवरों की मौत

RNS
RNS INDIA NEWS 27/11/2020
rns featured image new

पिथौरागढ़। तहसील के फल्याटी गांव में गुरुवार मध्य रात्रि के आसपास एक दोमंजिला आवासीय मकान में आग लग गई। मकान में रखी 25 हजार की नकदी, एक तोला सोना खाक हो गया। जबकि दो जानवरों की मौत हो गई । घटना गुरु वार देर रात ग्यारह बजे के बाद की है। फल्याटी गांव निवासी आनंद सिंह के दोमंजिला मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मकान में पुरानी लकड़ी होने से आग ने तेजी पकड़ ली। आग की लपटें तेज होने पर परिवारजनों की नींद खुली। परिवारजनों द्वारा हल्ला मचाए जाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव के युवाओं ने आग के बीच अंदर जाकर परिवार के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मकान के भूतल पर बनी गोशाला में बंधी दुधारु गाय और उसकी बछिया को नहीं बचाया जा सका। दोनों जानवर जिंदा जल गए। प्रभावित परिवार के मुखिया आनंद सिंह ने बताया कि घर में रखा सारा सामान जल गया है। घर में रखी 25 हजार की नकदी, एक तोला सोना भी आग की भेंट चढ़ चुके हैं। मकान सहित लाखों रु पये का सामान जला है। सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह राजस्व पुलिस उप राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह सामंत और होमगार्ड जवान बाला सिंह गांव पहुंचे। राजस्व पुलिस ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी है। पीडि़त परिवार के पास शरीर पर पहने कपड़ों के अलावा अन्य कुछ भी नहीं बचा है। ग्रामीणों ने दैवीय आपदा बताते हुए प्रशासन से आपदा मद से तत्काल राहत देने की मांग की है। पीडि़त परिवार ने गांव में ही दूसरे के घर पर शरण ली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरीसृप जीवों के लिए कालाढूंगी में बना ईको ब्रिज
Next: ले. सुषमा बनीं हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.