Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चाबियां सीएम के सुपुर्द करेंगे लक्सर के व्यापारी
  • हरिद्वार

चाबियां सीएम के सुपुर्द करेंगे लक्सर के व्यापारी

RNS INDIA NEWS 05/06/2021
rns featured image new

रुडकी। कोरोना कर्फ्यू में बाजार बंदी के फैसले के खिलाफ लक्सर के व्यापारियों ने शनिवार को अपनी बंद दुकानों की चाबियां लहराकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर इस बार भी दुकानों को रियायत नहीं मिली तो प्रदेश भर के व्यापारी अपनी दुकानों की चाबियां मुख्यमंत्री के सुपुर्द करेंगे। पिछले करीब डेढ़ महीने से कोरोना कर्फ्यू के कारण बाजार बंद हैं। आवश्यक वस्तुओं की चुनिंदा दुकानें ही खुल रही हैं। व्यापारी इसमें ढील देने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को भी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने बंद प्रतिष्ठानों के सामने खड़े होकर दुकानों की चाबियां लहराई और सरकार को चेतावनी दी कि अगर इस बार भी लॉकडाउन के आदेश में दुकानदारों को रियायत नहीं दी गई तो लक्सर के ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के व्यापारी अपनी दुकानों की चाबियां देहरादून जाकर सीएम के सुपुर्द करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष अतुल गुप्ता, महामंत्री राजेंद्र वर्मा, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह, राजेंद्र नाथ मेहंदीरत्ता, जितेंद्र सिंघल, तरुण अग्रवाल, विनित गर्ग, गौरव बिंदल, गौरव गुप्ता, निक्की, अनिल कुमार, देवेंद्र पाहवा, नीरज वर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, प्रशांत, अजय कुमार, रामकिशन, गुरुनाम खालसा, अनिल कश्यप, प्रतीक सिंघल, आशीष वर्मा, अनिल कश्यप, संजय कुमार सहित काफी व्यापारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विदेशी मुद्रा भंडार 5.27 अरब डॉलर बढ़ा
Next: एन.सी.सी कैडेट्स ने पोस्टर और वीडियो के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.