Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दूधली में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को किया जाम
  • देहरादून

दूधली में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को किया जाम

RNS INDIA NEWS 14/11/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  दूधली मार्ग पर बीते दिनों हादसे में स्कूली छात्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों का आक्रोश थम नहीं रहा है। सोमवार को गुस्साएं ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाया। उन्होंने सरकार और प्रशासन से दूधली मार्ग के पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने और सड़क चौड़ीकरण की मांग उठाई। बाद में तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
सोमवार को दूधली के ग्रामीणों ने क्षेत्र से गुजर रहे मुख्य मार्ग पर जाम लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि बीती बुधवार को दूधली क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा आस्था डोभाल की स्कूल से लौटते समय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वह मॉडर्न पब्लिक स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर की ओर आ रही थी, तभी उसे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। कहा कि डोईवाला-देहरादून मुख्य मार्ग पर लच्छीवाला टोल प्लाजा से बचने के लिए भारी वाहन चालक दूधली मार्ग का उपयोग कर रहे हैं, जबकि यह मार्ग काफी संकरा है। इससे क्षेत्र में दुर्घटनाएं हो रही हैं। सरकार ने यहां घोषणा के बावजूद भी मार्ग का चौड़ीकरण नहीं किया है। शासन प्रशासन दूधली मार्ग पर भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगाए और मार्ग का चौड़ीकरण करे। इस दौरान डोईवाला तहसीलदार मोहम्मद शादाब, सीओ डोईवाला अरविंद शर्मा, कोतवाल राजेश साह, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ राजेश कुमार और विद्युत वितरण खंड के एसडीओ नरेंद्र नेगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की बातों को सुना। तहसीलदार मोहम्मद शादाब ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर चौड़ीकरण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी गौरव सिंह, प्रधान श्याम सिंह, पूर्व प्रधान उमेद बोहरा, प्रदीप कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दरपाण बोरा, प्रधान नेहा रफल सिंह, अंकित मीना, खड़क सिंह, दीवान सिंह, शेखर चंद्र बोहरा, कमल थापा, वीरेंद्र थापा, काशी सिंह, बीना मेहता, बलवीर सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता हत्याकांड को लेकर एसआईटी के खिलाफ प्रदर्शन
Next: राशिफल 15 नवम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.